Hanuman Chalisa

केजरीवाल बोले, टीकों के लिए राज्यों के बीच लड़ाई से देश की छवि होती है खराब

गुरुवार, 13 मई 2021 (12:37 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि कोविड के टीकों के लिए राज्यों के अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक-दूसरे से झगड़ने और प्रतियोगिता करने से भारत की छवि खराब होती है। उन्होंने दिल्ली और कई अन्य राज्यो में टीकों की खुराकों की कमी की पृष्ठभूमि में कहा कि केंद्र को राज्यों की तरफ से टीकों की खरीद करनी चाहिए।

ALSO READ: CoronaVirus Live Updates : शिवराज सरकार का बड़ा एलान, कोरोना संक्रमण से बेसहारा हुए परिवारों को 5 हजार पेंशन
 
आम आदमी पार्टी (आप) अध्यक्ष ने एक ट्वीट में कहा कि भारतीय राज्यों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक-दूसरे से प्रतियोगिता करने/ लड़ने के लिए छोड़ दिया गया है। उत्तरप्रदेश महाराष्ट्र से, महाराष्ट्र ओडिशा से, ओडिशा दिल्ली से लड़ रहा है। भारत कहां है? भारत की कितनी खराब छवि बनती है। भारत को एक देश के तौर पर सभी भारतीय राज्यों की तरफ से टीकों की खरीद करनी चाहिए।

ALSO READ: कोरोना काल में अंतिम संस्कार की जद्दोजहद और धर्म का पालन
 
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि भारत द्वारा टीका उत्पादन कर रहे देशों का रुख करने से अधिक सौदेबाजी की शक्ति मिलेगी बजाय राज्यों द्वारा व्यक्तिगत रूप से ऐेसा करने के। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के पास ऐसे देशों के साथ मोल-भाव करने के लिए अधिक कूटनीतिक संभावना है।



उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इससे पहले कहा था कि दिल्ली टीकों के लिए वैश्विक निविदा निकालेगी जबकि भाजपा नीत केंद्र पर राज्यों को ऐसा करने पर मजबूर करने का आरोप लगाया था। कोवैक्सीन का भंडार खत्म होने के बाद दिल्ली में करीब 100 टीकाकरण केंद्रों को बंद कर दिया गया है। (भाषा)

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

UP के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के पीजी डिप्लोमा की मान्यता उच्च स्तर की

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

दतिया उपचुनाव : भारत सिंह कुशवाह बोले- विकास के दम पर जीतेंगे, भाजपा को मिल रहा बड़ा समर्थन

समाधान दिवस में फरियाद लेकर पहुंचा 13 साल का अमिताभ, बोला- ताऊ ने मकान पर लगाया ताला, जांच में सामने आई हकीकत

अगला लेख