shradh paksha
✕

फाउची के ईमेल से लगता है कि वायरस वुहान लैब से ही लीक हुआ: चीनी वैज्ञानिक

Updated: रविवार, 6 जून 2021 (17:42 IST)
एक चीनी वायरोलॉजिस्ट, जो उन लोगों में से थीं, जिन्होंने सबसे पहले कोरोनावायरस के वुहान की लैब से लीक हुए होने की बात कही थी, ने कहा है कि अमेरिका के शीर्ष कोरोनावायरस सलाहकार एंथनी फाउची के ई-मेल साबित करते हैं कि वह हमेशा से सही थीं। कोरोना प्रकोप को शुरुआत से कवर करने वाले डॉक्टर फाउची के कई ई-मेल इस हफ्ते मीडिया को सूचना अनुरोध की स्वतंत्रता के तहत जारी किया गए थे।

पिछले अप्रैल में भेजे गए एक ई-मेल में एक स्वास्थ्य चैरिटी के एक कार्यकारी ने सार्वजनिक रूप से यह कहने के लिए डॉक्टर फाउची को धन्यवाद दिया था कि वैज्ञानिक साक्ष्य लैब लीक थ्योरी का समर्थन नहीं करते हैं।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर ली-मेंग यान कोरोनावायरस पर शोध करने वाले पहले लोगों में से एक थीं और उन्होंने खुलासा किया था कि बीजिंग पर इस मामले को छुपाने का आरोप लगाने के बाद उन्हें छिपने के लिए मजबूर किया गया।

डॉक्टर यान ने कहा कि अब अंतरराष्ट्रीय नेता वुहान लैब लीक थ्योरी पर ध्यान दे रहे हैं तो डॉक्टर फाउची के ई-मेल में काफी काम की जानकारी है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर फाउची उससे कहीं अधिक जानते हैं, जितना वह बताते हैं। वह ये सब बातें जानते हैं।

डॉक्टर यान ने गुजारिश की है कि इस हफ्ते जारी किए महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर बात की जाए। उन्होंने कहा, 'वे मेरे काम को शुरू से ही सत्यापित करते हैं, यहां तक कि पिछले जनवरी से भी, कि ये लोग जानते हैं कि क्या हुआ था, लेकिन वे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के लिए और अपने फायदे के लिए इसे छिपाते हैं'

एंथनी फाउची के एक ई-मेल का हवाला देते हुए डॉक्टर यान ने कहा कि पिछले साल 1 फरवरी को उन्हें यह अहसास हुआ था कि कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी से जुड़ा प्रयोग शामिल होगा। अमेरिका के मीडिया संस्थानों के पास 3000 पन्नों के उनके ई-मेल (जनवरी से जून 2020) हैं। इनके सामने आने के बाद इस बात पर भी चर्चा हो रही है कि क्या वायरस की जानकारी होने के बावजूद डॉक्टर एंथनी फाउची चुप रहे।

लैब लीक ईमेल के संबंध में, डॉक्टर फाउची ने मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें अभी भी इसकी संभावना नहीं है कि यह वायरस वुहान की एक लैब से लीक किया गया हो। उन्होंने कहा, 'मुझे याद नहीं है कि उन ई-मेल में क्या है, लेकिन मुझे लगता है कि यह विचार काफी दूर की कौड़ी है कि चीनियों ने जान-बूझकर कुछ ऐसा किया हो ताकि वे खुद को और साथ ही अन्य लोगों को भी मार सकें।'

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

अगला लेख