dharma sangrah
✕

आंध्रप्रदेश ने बनाया वैक्‍सीनेशन का रिकॉर्ड, 1 दिन में 12 लाख से अधिक लोगों को लगा टीका

Updated: रविवार, 20 जून 2021 (21:41 IST)
अमरावती। आंध्रप्रदेश में रविवार को चलाए गए मेगा टीकाकरण अभियान में 12.56 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उम्मीद है कि दुनिया के किसी एक प्रांत में यह एक रिकॉर्ड हो सकता है। प्रदेश में शाम 6 बजे तक कुल 12,56,215 लोगों को कोरोना वायरस निरोधक टीका लगाया गया।
ALSO READ: बड़ी खबर, जनसंख्या नियंत्रण पर कानून लाएगी योगी सरकार, 2 से अधिक बच्चे वालों को नहीं मिलेगा सरकारी सुविधाओं का लाभ
इस प्रक्रिया में प्रदेश में कोरोनावायरस निरोधक टीके की पहली खुराक लेने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ को पार कर गई है। इस साल 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण के बाद से प्रदेश में अब तक 1.10 करोड़ लोगों को कोविड निरोधक टीके की पहली खुराक जबकि 27.29 लाख लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। राज्य में अब तक कोविड टीकों की 1.37 करोड़ (पहली एवं दूसरी) खुराक दी जा चुकी हैं।
 
प्रदेश में 45 साल की उम्र से अधिक आयु वर्ग के लोगों एवं पांच साल से कम उम्र के बच्चों की माताओं को ध्यान में रखकर आज सुबह छह बजे 13 जिलों के 2200 से अधिक केंद्रों पर टीकाकरण अभियान शुरू किया गया।
 
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार आज दोपहर 2 बजे तक कुल 9,02,308 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका था जबकि दोपहर बाद साढ़े तीन बजे यह आंकड़ा दस लाख को पार कर चुका था।
ALSO READ: कोरोना : दक्षिण पूर्व एशियाई देशों को WHO की सलाह
इस मेगा अभियान के लिए आज 14 लाख खुराक तैयार करके रखी गई थी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस अभियान के समापन के समय तक सभी खुराक समाप्त होने की उम्मीद थी।
 
इससे पहले 14 अप्रैल को प्रदेश में 6,28,961 लोगों का टीकाकरण किया गया था जो उस वक्त प्रदेश में और देश में एक ​रिकॉर्ड था। (भाषा)

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

हरिद्वार और ऋषिकेश का बदलेगा स्वरूप, 235 करोड़ रुपए की गंगा कॉरिडोर परियोजना से संवरेंगे घाट

तोते के लिए मालकिन ने छोड़ी नौकरी, अब ढूंढ कर लाने वाले को मिलेगा 1 लाख रुपये का इनाम; हैरान कर देगी ये कहानी

नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण धमाके, दिल्ली में चावड़ी बाजार की निर्माणाधीन इमारत ढही

दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम

अगला लेख