shradh paksha
✕

Corona से जंग, 1 लाख दिहाड़ी मजदूरों की मदद करेंगे अमिताभ बच्चन

Updated: सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (12:05 IST)
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ऑल इंडिया फिल्म एंप्लॉइज कन्फेडरेशन से जुड़े एक लाख दिहाड़ी मजदूरों के परिवार की मदद करने का ऐलान किया है।
 
कोरोना वायरस (Corona Virus) ‘कोविड-19’ का कहर भारत समेत दुनियाभर में जारी है। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण लोगों की रोजी-रोटी पर भी असर पड़ा है। बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज लोगों की मदद को आगे आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने ऑल इंडिया फिल्म एंप्लॉइज कन्फेडरेशन से जुड़े एक लाख दिहाड़ी मजदूरों के परिवार की मदद करने का ऐलान किया है।
 
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया (एसपीएन) ने अमिताभ की इस पहल का समर्थन किया है। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क ने एक बयान में कहा कि जिस अभूतपूर्व स्थिति में हम हैं, उसमें श्रीमान बच्चन द्वारा शुरु की गई पहल ‘वी आर वन’ का सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया और कल्याण ज्वेलर्स ने समर्थन किया है। इसके जरिए देशभर में एक लाख परिवारों के मासिक राशन के लिए वित्तपोषण किया जाएगा।”
 
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ एनपी सिंह ने कहा कि अपनी सीएसआर पहल के तहत एसपीएन ने अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन उद्योग के दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों की मदद करने की पहल की है। उन्होंने कहा कि एसपीएन का समर्थन कम से कम 50 हजार श्रमिकों और उनके परिवार के लिए एक महीने का राशन सुनिश्चित करेगा। (वार्ता)
 

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्ष के धरने पर EC का जवाब- शाम 4 बजे तक किसी ने परमिशन नहीं मांगी, दिल्ली पुलिस ने कहा करेंगे आवश्यक कार्रवाई

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

Rahul Gandhi : आकाशवाणी भवन के बाहर जोरदार हंगामा, 8 घंटे बाद राहुल-प्रियंका को किया गया डिटेन, 50 सांसदों सहित कुल 250 लोग हिरासत में

अगला लेख