ganesh chaturthi

2021 की दूसरी छमाही में Corona पूर्व के स्तर पर पहुंच जाएगी अमेरिकी अर्थव्यवस्था

Updated: सोमवार, 7 दिसंबर 2020 (12:51 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रफ्तार 2020 में सुस्त बनी हुई है, लेकिन बहुत से अर्थशास्त्रियों का मानना है कि अगले साल की दूसरी छमाही तक अर्थव्यवस्था कोविड-पूर्व के स्तर पर पहुंच जाएगी।

नेशनल एसोसिएशन फॉर बिजनेस इकनॉमिक्स के ताजा सर्वे में यह अनुमान लगाया गया है। सर्वे के अनुसार 73 प्रतिशत अर्थशास्त्रियों का मानना है कि 2021 के अंत तक अमेरिकी अर्थव्यवस्था महामारी-पूर्व के स्तर पर पहुंच जाएगी।

कुछ माह पहले हुए सर्वे में 38 प्रतिशत अर्थशास्त्रियों का मानना था कि अर्थव्यस्था 2022 से पहले पूरी तरह महामारी के प्रभाव से उबर जाएगी। इससे पता चलता है कि अर्थव्यवस्था में सुधार को लेकर भरोसा बढ़ा है।

सर्वे प्रमुख होली वेड ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि कोरोनावायरस के एक या अधिक टीके जल्द आएंगे, जिससे अर्थव्यवस्था को और तेजी से उबरने में मदद मिलेगी। फार्मा कंपनियां नैदानिक परीक्षण के उत्साहवर्धक नतीजों के बाद अमेरिकी नियामकों से उनके वैक्सीन ‘कैंडिडेट’ के इस्तेमाल की अनुमति मांग रही हैं।

सर्वे में कहा गया है कि टीके को व्यापक रूप से उपलब्ध कराए जाने से अगले साल कारोबार क्षेत्र पर अंकुश और कम होंगे तथा खरीदारों का भरोसा बढ़ेगा। इससे कंपनियां भी अधिक खर्च करेंगी।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख