Hanuman Chalisa

COVID-19 : अमेरिका में 9 कपियों को लगाया Corona का टीका

शुक्रवार, 5 मार्च 2021 (16:37 IST)
कैलिफोर्निया। अमेरिका के सैन डियागो शहर के एक चिड़ियाघर में 4 ओरांगउटान और 5 बैबून को कोरोना वायरस (Coronavirus) कोविड-19 के टीके लगाए गए हैं। गैर मानवों को कोरोना टीके के डोज दिए जाने का विश्व में अपनी तरह का यह पहला मामला है।

सैन डियागो ट्रिब्यून डेली न्यूजपेपर ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि चार ओरांगउटान और पांच बैबून को कोरोनावायरस के टीके दिए गए हैं और तीन बैबून तथा एक गोरिल्ला को अभी टीके दिए जाने बाकी हैं। यहां के एक कर्मचारी को जनवरी में कोरोना हो गया था और वह इन्हीं कपियों की देखरेख किया करता था। इसके बाद चिड़ियाघर में आठ गोरिल्ला कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उस कर्मचारी में हालांकि कोरोनावायरस के कोई चिकित्सकीय लक्षण नहीं हैं।

चिड़ियाघर के चीफ वाइल्ड लाइफ अधिकारी नादिन लांबरस्की ने कहा, इस घटना के बाद हमें पता चला कि हमारे अन्य कपियों को भी कोरोना का खतरा है और हम उन्हें इस बीमारी से बचाना चाहते हैं क्योंकि हमें खुद ही नहीं पता है कि यह उन्हें किस प्रकार प्रभावित कर सकता है।

उन्होंने बताया कि इस वैक्सीन को एनिमल हेल्थ कंपनी जोइटिस ने विकसित किया है और यह वैक्सीन मानवों के लिए नहीं है तथा इन कपियों को तीन हफ्तों के अंतराल पर यह दो-दो डोज दिए गए हैं। इस वैक्सीन का परीक्षण पहले कुत्तों और बिल्लियों पर किया गया है और कंपनी के पास अभी 27 डोज रिजर्व रखे हैं, ताकि इन्हें और कपियों पर इस्तेमाल किया जा सके।

उन्होंने बताया कि इन कपियों में वैक्सीन लगाने के बाद कोई दुष्प्रभाव नहीं देखा गया है लेकिन एक या दो कपियों ने कई बार अपने सिर में खुजली की या इंजेक्शन वाली जगह को कई बार रगड़ा था। वैक्सीन लगाए जाने के बाद एक ओरांगउटान और एक बैबून के रक्त नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है ताकि उनमें विकसित होने वाले एंटीबाडीज के स्तर का पता लगाया जा सके।(वार्ता)

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर किया जोरदार प्रहार, बोले- रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, मध्यप्रदेश सरकार देगी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अवॉर्ड

दतिया से कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को बनाया अपना उम्मीदवार, बीजेपी के आशुतोष तिवारी से होगा मुकाबला

योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

अगला लेख