sundarkand
✕

COVID-19 : रेलवेकर्मियों का कमाल, बनाई ऑटोमेटिक थर्मल स्क्रीनिंग मशीन

Updated: सोमवार, 20 जुलाई 2020 (14:22 IST)
अहमदाबाद। वैश्विक कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के दौर इससे निपटने के लिए गुजरात में अहमदाबाद मंडल के रेलकर्मियों ने ऑटोमेटिक इन्फ्रारेड थर्मल स्क्रीनिंग उपकरण बनाया है।
 
मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार झा ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दुनिया में कोविड-19 के संकट का दौर चल रहा है। इस वैश्विक महामारी से निपटने में जुटे पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के बड़ी लाइन कोचिंग डिपो के रेलकर्मियों ने एक नवीन प्रयोग कर ऑटोमेटिक इन्फ्रारेड थर्मल स्क्रीनिंग उपकरण बनाया है।
 
झा ने रेलकर्मियों के सार्थक प्रयास की सराहना करते हुए बताया कि हमारे रेलकर्मी काफी हुनरमंद है एवं संकट के समय में नवोन्मेष करते रहे हैं। इसी दौरान हाल ही में अहमदाबाद स्थित बड़ी लाइन कोचिंग डिपो के जूनियर इंजीनियर प्रभु लाल बी. बघेल, टेक्नीशियन सर्वेश चौहान तथा हेल्पर मातादीन और कमलेश सैनी ने एक ऐसा उपकरण तैयार किया है जो स्टाफ के शरीर का तापमान को ऑटोमेटिक तरीके से जांचने में सक्षम है।
उन्होंने बताया कि इन कर्मियों ने नॉन कांटेक्ट थर्मामीटर, 10 वोल्ट डीसी एडेप्टर, पीवीसी बॉक्स, रिले, बजर एवं डिस्टेंस सेंसर को मिलाकर ऑटोमेटिक इंफ्रारेड थर्मल स्क्रीनिंग उपकरण तैयार किया जो बिजली या बैटरी दोनों से संचालित किया जा सकता है।
 
इसके उपकरण के समक्ष कोई भी रेलकर्मी खड़ा होगा तो यह दूर से ही उसके शरीर के तापमान की जांच करेगा तथा यदि उसका तापमान सामन्य तक होगा तो ग्रीन सिग्नल बताएगा तथा नॉर्मल से ऊपर जाते ही रेड सिग्नल हो जाएगा तथा ऑडियो विजुअल अलार्म के माध्यम से भी सूचित करेगा।
 
इस उपकरण की खास बात यह है कि इसे इन निष्ठावान रेलकर्मियों ने मात्र 2800 रुपए की लागत में बनाकर उल्लेखनीय काम किया है। इस उल्लेखनीय एवं सराहनीय उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए झा ने पूरी टीम को उचित पुरस्कार देने की घोषणा की है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख