Daily Horoscope

अखिलेश बोले- पहले लगे टीका, फिर हो परीक्षा

Updated: मंगलवार, 25 मई 2021 (14:16 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संबंधित सभी छात्रों का कोविड रोधी टीकाकरण होने के बाद ही माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की परीक्षाएं कराने की मांग दोहराई है।

अखिलेश ने मंगलवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा, ‘पहले टीका, फिर परीक्षा।‘ इससे पहले भी वह प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से मांग कर चुके हैं कि पहले यूपी बोर्ड के सभी परीक्षार्थियों को टीका लगाया जाए, उसके बाद ही इम्तेहान की बात की जाए।

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण स्थगित की गई इस साल की उत्‍तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के आयोजन को लेकर राज्य सरकार अब तक कोई फैसला नहीं ले सकी है।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जिस तिथि को बोर्ड परीक्षा के आयोजन का सुझाव मिलेगा, उस तारीख पर परीक्षा कराकर एक महीने में परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उनके अनुसार, फिलहाल परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख