Daily Horoscope
✕

अजय बंगा दिल्ली में कोरोनावायरस से संक्रमित, क्वारंटाइन में गए

Updated: शुक्रवार, 24 मार्च 2023 (12:05 IST)
वॉशिंगटन। विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अमेरिका की ओर से नामित अजय बंगा दिल्ली में कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अमेरिकी वित्त विभाग ने यह जानकारी दी है। बंगा विश्व के अलग-अलग देशों की यात्रा के आखिरी चरण में भारत की राजधानी में हैं। संक्रमित पाए जाने के बाद से वह क्वारंटाइन में हैं।
 
भारत में बीते 2 हफ्ते के दौरान इंफ्लूएंजा और कोरोनावायरस के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोनावायरस से संक्रमण के 1,134 नए मामले सामने आए हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 7,026 हो गई है।
 
बंगा का नई दिल्ली का दौरा (23 और 24 मार्च) उनकी विश्व यात्रा का अंतिम पड़ाव है। उन्होंने अफ्रीका से अपनी यात्रा की शुरू की थी जिसके बाद वे यूरोप, लातिन अमेरिका होते हुए एशिया पहुंचे। अमेरिकी वित्त विभाग ने कहा कि नियमित जांच के दौरान अजय बंगा कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं लेकिन उन्हें बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं। स्थानीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए वे क्वारंटाइन में हैं।
 
इससे पहले वित्त विभाग ने एक बयान में बताया था कि भारत की यात्रा के दौरान 63 वर्षीय बंगा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिलना था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख