Hanuman Chalisa
✕

बड़ी खबर, विमानन कंपनियां टिकट के पैसे नहीं लौटाएंगी, ग्राहकों को नई तिथि पर यात्रा की देंगी सुविधाएं

Updated: बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (08:38 IST)
मुंबई। घरेलू विमानन कंपनियों ने देशव्यापी लॉकडाउन (बंद) की अवधि बढ़ने के बाद फिर एक बाद यह तय किया है वह यात्रा टिकट रद्द करने पर ग्राहकों को राशि नहीं लौटाएंगी बल्कि कंपनियों ने इसके एवज में उन्हें बिना अतिरिक्त शुल्क के नई तिथियों पर बुकिंग की सुविधा देने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा की है। इससे पहले लगाई गई 21 दिन की पाबंदी 14 अप्रैल को खत्म हो गई। सार्वजनिक बंदी की वजह से देश में वाणिज्यिक यात्री विमानन सेवाओं पर भी रोक जारी है।
 
विमानन कंपनियों ने 25 मार्च से 14 अप्रैल की अवधि के लिए बुक किए गए टिकटों की राशि लौटाने के बजाय ग्राहकों को बदली तिथियों पर टिकट बुक करने की सुविधा दी थी।
 
हालांकि एयर इंडिया को छोड़कर अधिकतर विमानन कंपनियों ने 14 अप्रैल के बाद की अवधि के लिए घरेलू उड़ानों की बुकिंग जारी रखी थी।

प्रधानमंत्री की मंगलवार की घोषणा के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सभी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों का परिचालन भी तीन मई तक बंद रहने की अधिसूचना जारी कर दी।

डीजीसीए ने कहा, नागर विमानन मंत्रालय से मिले आदेश के अनुसार देश में तीन मई 2020 तक सभी तरह की उड़ानों का परिचालन बंद रहेगा। विस्तार विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, हम सार्वजनिक पाबंदी बढ़ने की अवधि से प्रभावित टिकटों की बुकिंग रद्द करने की प्रक्रिया में हैं।

हम ग्राहकों को 31 दिसंबर 2020 तक नए तारीखों पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट बुक करने की सुविधा देंगे। हालांकि एयरलाइन ने कहा है कि नई बुकिंग पर यात्रा किराए में यदि कोई अंतर आता है तो वह ग्राहक को देना होगा।

गोएयर के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ऐसी स्थिति के लिए पहले से तैयार है। उसने सोमवार को ही अपनी ‘प्रोटेक्ट योर पीएनआर’ योजना को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया था। कंपनी अपनी इस शुल्क मुक्त नई तारीखों पर टिकट बुक करने की योजना की समीक्षा बाद में करेगी।

विमानन परामर्श कंपनी ‘सेंटर फॉर एशिया-पैसेफिक एविएशन’ (सीएपीए) ने पिछले हफ्ते सार्वजनिक पाबंदी पर किसी तरह की स्पष्टता के अभाव में टिकटों की बिक्री को ‘ग्राहकों के साथ अनुचित’ व्यवहार बताया था।

सीएपीए ने कहा कि इससे पहले किंगफिशर और जेट एयरवेज का परिचालन बंद होने से ग्राहकों को टिकट का पैसा वापस नहीं हो सका और उन्हें करोड़ों का चूना पहले ही लग चुका है। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

अगला लेख