suvichar

DGCA के आदेश की अनदेखी कर बुकिंग कर रहीं Airlines

Updated: सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (17:37 IST)
नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आदेश का खुलेआम उल्लंघन करते हुए कई विमान सेवा कंपनियां अब भी टिकट की बुकिंग कर रही हैं। डीजीसीए ने रविवार को एक सर्कुलर जारी कर कहा था कि लॉकडाउन के दूसरे चरण के बाद 4 मई से यात्री उड़ानें शुरू करने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है।

उसने सभी एयरलाइंस को निर्देश दिया था कि वे टिकट की बुकिंग अभी न करें। यात्री उड़ानें शुरू करने से पहले उन्हें तैयारी का पूरा समय दिया जाएगा और इसकी पूर्व सूचना दी जाएगी। उड़ानों पर रोक आगे बढ़ने की स्थिति में यात्रियों का पैसा विमान सेवा कंपनियों के पास फंस जाता है। यात्रियों को इस परेशानी से बचाने के लिए डीजीसीए ने यह आदेश जारी किया है।

नागर विमानन नियामक के इस आदेश का उल्लंघन करते हुए स्पाइसजेट और गोएयर की वेबसाइटों पर 16 मई या उसके बाद की यात्राओं के लिए टिकटों की बुकिंग हो रही है। वहीं इंडिगो और विस्तारा एक जून या उसके बाद की यात्राओं के लिए टिकटों की बुकिंग कर रही हैं।

नागर विमानन महानिदेशक अरुण कुमार ने इस संबंध में पूछे जाने पर बताया कि रविवार को जारी सर्कुलर का साफ मतलब है कि एयरलाइंस बुकिंग बिल्कुल नहीं करेंगी। यदि कोई एयरलाइन बुकिंग कर रही हैं तो उसे मना किया जाएगा।

वहीं दूसरी तरफ डीजीसीए के आदेश के बाद सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया और निजी विमान सेवा कंपनी एयर एशिया इंडिया ने बुकिंग पूरी तरह से बंद कर दी है।

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी डीजीसीए के आदेश को ट्वीट करते हुए विमान सेवा कंपनियों को अभी बुकिंग न करने की सलाह दी थी। निजी एयरलाइंस नियामक के आदेश के साथ मंत्री की सलाह की भी अनदेखी कर रही हैं। (वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नेपाल त्रासदी की एक तस्‍वीर यह भी, पहले शवों की ज्‍वेलरी नोची, अब 92 लाख का लॉकर लूटा, लालचियों से निपट रही पुलिस

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

लोगों को बोल्ड महिलाएं पसंद नहीं, हां, मैंने शराब पी थी, कोई रिग्रेट नहीं, नोएडा में गार्ड्स को गालियां देने वाली महिला का बयान

ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मेंं युवा वोटर्स को पार्टी से जोड़ने और मिशन 2028 की बनेगी रणनीति

नेपाल की ग्लेशियर बाढ़ ने बजाई कश्मीर के लिए खतरे की घंटी, बढ़ती ग्लेशियल झीलें बन सकती हैं तबाही की वजह

अगला लेख