Hanuman Chalisa

एयर इंडिया बना 314 इसराइली नागरिकों का मददगार, इसराइल ने जताया आभार

शुक्रवार, 27 मार्च 2020 (08:47 IST)
तेल अवीव। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच एअर इंडिया ने अपने विशेष विमान से 314 इजराइली नागरिकों को गुरुवार शाम को सुरक्षित उनके देश पहुंचा दिया। कई यात्रियों ने विमान से उतरते समय हाथों में भारत और इजराइल के झंडे लिए हुए थे। नई दिल्ली में इजराइल के राजदूत रोन मल्का ने नि:स्वार्थ सेवा के लिए एअर इंडिया का आभार जताया।
 
इसराइली दूतावास ने विदेश मंत्रालय से इस संबंध में अनुरोध किया था जिसके बाद एअर इंडिया को विशेष विमान की व्यवस्था करने के लिए कहा गया।
 
एयर इंडिया ने चीन, इटली, ईरान और मैड्रिड में फंसे भारतीयों के लिए ऐसी ही उड़ानें संचालित की थी। एयरलाइन के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बोइंग 777 विमान शाम करीब चार बजे दिल्ली से रवाना हुआ।
 
मल्का ने विमान के भारत से रवाना होने से पहले ट्वीट किया, 'मैं एअर इंडिया विमान के कर्मचारियों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने जिम्मेदारी और नि:स्वार्थ भाव से यह सुनिश्चित किया कि इसराइली लोग सुरक्षित घर पहुंच जाएं। दिल से आपका धन्यवाद।'
 
एअर इंडिया ने 300 से अधिक यात्री होने के मद्देनजर इस मार्ग पर उड़ने वाले ड्रीमलाइनर के बजाय बोइंग 777 विमान का इस्तेमाल किया। विमान बिना किसी यात्री के वापस लौटा क्योंकि वह ‘बचाव’ अभियान पर गया था।
 
इजराइल में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 2,666 पर पहुंच गई है और अभी तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

LIVE: संसद पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका, सभी गेट बंद, बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

महंत दिनेन्द्र दास निर्मोही अखाड़े से बेदखल, जा सकती हैं राम मंदिर ट्रस्ट की सदस्यता

जंतरमंतर पर लाठीचार्ज कर रही पुलिस के सामने खड़ा हो चिल्लाया युवक “मारो… मुझे मारो और मारो…”

CJP Protest Live Updates: NEET पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम, जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के दावों पर गरम हुई राजनीति

CJP Protest Live Updates: जानिए जंतर-मंतर पर अचानक कैसे बेकाबू हुआ प्रदर्शन? ग्राउंड से पढ़ें पूरी रिपोर्ट

अगला लेख