suvichar
✕

कोरोना संक्रमित होने के बाद हांगकांग ने एयर इंडिया की उड़ानों पर अगस्त के आखिर तक रोक लगाई

Updated: बुधवार, 19 अगस्त 2020 (15:06 IST)
नई दिल्ली। हांगकांग ने एक उड़ान में कुछ यात्रियों के कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद एयर इंडिया की उड़ानों पर अगस्त महीने के आखिर तक रोक लगा दी है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। हांगकांग सरकार द्वारा जुलाई में जारी नियमावली के मुताबिक कोविड-19 जांच रिपोर्ट के साथ ही यात्री भारत से हांगकांग जा सकते हैं और यह जांच रिपोर्ट यात्रा से अधिकतम 72 घंटे पहले कराई गई होनी चाहिए।
ALSO READ: WHO का बड़ा बयान, अब युवाओं से फैल रहा है कोरोना, दुनिया में 10 प्रतिशत से भी कम लोगों में कोविड-19 के खिलाफ एंटीबॉडी
इसके साथ ही वहां पहुंचे सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की हांगकांग हवाई अड्डा परिसर में ही कोविड-19 जांच कराने की जरूरत होगी। सरकारी अधिकारी ने बताया कि हाल में एयर इंडिया की उड़ान से गए कुछ यात्रियों की हांगकांग पहुंचने पर कोविड-19 जांच की गई जिसमें वे संक्रमित पाए गए थे।
 
उन्होंने बताया कि हांगकांग की सरकार ने अगस्त के अंत तक के लिए एयर इंडिया की सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। एयर इंडिया ने पीटीआई-भाषा द्वारा इस संबंध में पूछे जाने पर कोई टिप्पणी नहीं की। विमानन कंपनी ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि हांगकांग प्रशासन द्वारा पाबंदी लगाए जाने की वजह से दिल्ली-हांगकांग उड़ान (संख्या एआई 310/315) 18 अगस्त से स्थगित रहेगी और इस संबंध में जल्द सूचना दी जाएगी। यात्री इस बारे में सहायता के लिए ग्राहक सेवा पर संपर्क कर सकते हैं। (भाषा)

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

सीएम धामी का बड़ा तोहफा, खटीमा में 7.23 करोड़ की आधुनिक गौशाला तैयार; 16 हजार से ज्यादा गौवंश को मिला नया आशियाना

LIVE: गोपालक सम्मेलन में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

राहुल गांधी ने लॉन्च की ‘सत्याग्रह’ वेबसाइट, बोले- अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं तो साझा करें अपनी कहानी

उत्तराखंड के बाद गुजरात में भी लागू हुआ UCC: विवाह, तलाक और लिव-इन के नियम बदले

तुर्किए से डिपोर्ट हुआ खूंखार ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान बनाकर चला रहा था सिंडिकेट

अगला लेख