biodatamaker
✕

एक्टर से नेता बने विजयकांत का निधन, कोरोना संक्रमित होने के बाद से अस्पताल में थे भर्ती

Updated: गुरुवार, 28 दिसंबर 2023 (10:55 IST)
Vijayakanth Passes Away : तमिलनाडु में DMDK नेता विजयकांत का निधन हो गया। हाल ही में वे कोरोना संक्रमित हुए थे। निमोनिया के इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांस में तकलीफ होने की वजह से वे वेंटिलेटर पर थे।
 
मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्थोपेडिक्स एंड ट्रॉमेटोलॉजी (एमआईओटी) इंटरनेशनल ने कहा कि विजयकांत को निमोनिया के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था इसके बाद से वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। चिकित्सकर्मियों के प्रयासों के बावजूद 28 दिसंबर 2023 की सुबह उनका निधन हो गया।
 
इससे पहले पार्टी ने एक विज्ञप्ति में कहा था कि विजयकांत में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
 
71 वर्षीय विजयकांत लंबे समय से अस्वस्थ थे और उनकी पत्नी प्रेमलता ने कुछ दिन पहले ही पार्टी की कमान संभाली है।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) के संस्थापक विजयकांत के निधन पर गुरुवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके निधन से तमिलनाडु की राजनीति में एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है जिसे भरना मुश्किल होगा।
 
मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'विजयकांत जी के निधन से बेहद दुखी हूं। वह तमिल फिल्म जगत के एक किंवदंती रहे, जिन्होंने अपने करिश्माई प्रदर्शन ने लाखों लोगों के दिलों पर राज किया। एक राजनीतिक नेता के रूप में वह सार्वजनिक सेवा के लिए बेहद प्रतिबद्ध थे। उन्होंने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर एक स्थाई प्रभाव छोड़ा। उनके निधन से एक शून्य पैदा हो गया है जिसे भरना मुश्किल होगा। प्रधानमंत्री ने उन्हें अपना करीबी मित्र बताया और उनके साथ बिताए पलों को भी याद किया।
 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख