dharma sangrah
✕

98 साल की भारतीय मूल की महिला ने कोरोना को दी मात

Updated: गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (21:22 IST)
लंदन। कोरोना वायरस संक्रमण को हराकर घर लौटी 98 वर्षीय भारतीय मूल की महिला ने अपनी जीजिविषा से न सिर्फ अपने चिकित्सकों बल्कि पूरे परिवार को भी आश्चर्यचकित कर दिया है। अस्पताल में भर्ती होने के कुछ ही दिन के भीतर महिला संक्रमण मुक्त होकर स्कॉटलैंड स्थित अपने घर आ गई हैं। 
 
डाफनी शाह जुलाई में 99 साल की हो जाएंगी। उन्हें पिछले गुरुवार को तेज बुखार, लगातार खांसी और सांस लेने में तकलीफ के बाद डुंडी के नाइनवेल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
अस्पताल में हुई जांच में शाह कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, लेकिन उनकी सेहत में तेजी से सुधार हुआ और सोमवार को वे वापस घर आ गई थीं।
 
केरल के कोच्चि में जन्मी शाह ने स्थानीय अखबार ‘डुंडी कुरियर’ को बताया कि मेरा बेटा अब मेरा ख्याल रख रहा है। अब मैं काफी स्वस्थ हूं,  लेकिन मैं यह नहीं कहूंगी कि पूरी तरह स्वस्थ हूं। जुलाई में पार्टी करने का विचार अच्छा लग रहा है।
 
स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर निकोला स्ट्रूजिओन ने कोरोना वायरस अपडेट में भी शाह के मामले का जिक्र करते हुए इसे सप्ताह की अच्छी और स्वागतयोग्य खबर बताया। (भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कड़ी फटकार, कहा- यह आ‍पको आखिरी मौका

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

आसियान-भारत समिट में बोले पीएम मोदी, दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत

अगला लेख