Daily Horoscope
✕

Corona India Update: भारत में संक्रमण के 9419 नए मामले, 95 हजार मरीज उपचाराधीन

Updated: गुरुवार, 9 दिसंबर 2021 (11:32 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 9,419 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 3,46,66,241 हो गई, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 94,742 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 159 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,74,111 हो गई। पिछले लगातार 13 दिन से संक्रमण के दैनिक मामले 10,000 से कम आ रहे हैं और पिछले 165 दिन से 50,000 से कम हैं।

ALSO READ: ओडिशा के सरकारी आवासीय स्कूल में कोरोना का कहर, 9 छात्राएं संक्रमित
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 94,742 हो गई, जो कि कुल मामलों का 0.27 फीसदी है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है, वहीं राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 98.36 फीसदी है और यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।

ALSO READ: Omicron: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते लखनऊ में धारा 144 लागू
 
पिछले 24 घंटे में उपचार करा रहे मरीजों की संख्या में 1,009 की वृद्धि हुई है। आंकड़ों के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 0.73 प्रतिशत दर्ज की गई, जो पिछले 66 दिन से 2 प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.74 प्रतिशत दर्ज की गई, जो पिछले 25 दिन से एक प्रतिशत से कम है। देश में अभी तक कुल 3,40,97,388 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 130.39 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।
 
देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी, वहीं संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले 1 करोड़ के पार, इस साल 4 मई को 2 करोड़ के पार और 23 जून को 3 करोड़ के पार चले गए थे।
 
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में जिन 125 लोगों की संक्रमण से मौत की पुष्टि हुई है, उनमें से केरल के 112, तमिलनाडु के 11 और महाराष्ट्र के 10 लोग थे। केरल सरकार ने बुधवार को बताया कि राज्य में मौत के 112 मामलों में से 35 मामले पिछले कुछ दिनों में सामने आए। वहीं, मौत के 77 मामलों को केंद्र तथा उच्चतम न्यायालय के नए दिशा-निर्देशों के आधार पर कोविड-19 से मौत के मामलों में जोड़ा गया है। आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,74,111 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,41,204, केरल के 42,014, कर्नाटक के 38,249, तमिलनाडु के 36,560, दिल्ली के 25,100, उत्तर प्रदेश के 22,911 और पश्चिम बंगाल के 19,568 लोग थे।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोनावायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख