biodatamaker
✕

इंदौर में 91 नए Corona पॉजिटिव मिले, बाजार से रक्षाबंधन की रौनक गायब

Updated: सोमवार, 3 अगस्त 2020 (02:10 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की औद्योगिक और सांस्कृतिक राजधानी इंदौर में रविवार को 91 नए मामले सामने आए। इससे कुल संक्रमितों की संख्‍या 7646 पर पहुंच गई। 2 लोगों की मौत के बाद कोरोनावायरस से मरने वालों का आंकड़ा 317 पर पहुंच गया। त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन ने पिछले दिनों बाजार खोलने की अनुमति दे दी थी। इससे लोगों की भीड़ नजर आने लगी थी लेकिन रविवार को लॉकडाउन की वजह से रक्षाबंधन की रौनक गायब ही रही। 
 
5235 मरीज स्वस्थ हुए : प्रभारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक रविवार को 88 लोगों को कोरोना से स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई। अब तक 5235 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। रविवार को 1815 टेस्ट में 1697 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज 2029 कोरोना सैंपल लिए गए। 91 नए मरीज मिलने से शहर में उपचाररत मरीजों की संख्या 2094 हो गई है। 
 
जिला प्रशासन की चिंता बढ़ी : शहर में कई ऐसे भी मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें मरीजों में सर्दी-खांसी बुखार जैसे कोई लक्षण नहीं है। इसके बावजूद वे कोरोनावायरस से संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे मामलों ने जिला प्रशासन की चिंता को और बढ़ा दिया है। जिला प्रशासन को अंदेशा है कि बाजार की इस भीड़ से संक्रमितों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है। 
 
मरीजों में तेजी से इजाफा : शहर में अनलॉक होने के बाद कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करना है। शहर के लोग सड़कों पर ऐसे घूम रहे हैं, मानों यह बीमारी चली गई है। सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि कोरोना ने नई कॉलोनियों में अपने पैर पसार लिए हैं।
 
रविवार को लॉकडाउन से पसरा सन्नाटा : जिला प्रशासन ने हर रविवार को लॉकडाउन कर रखा है, लिहाजा आज भी शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। राखी का पर्व होने के कारण बहनों को राखी खरीदने और पूजा की दुकानों को चालू रखने की राहत मिली थी लेकिन दुकानों पर भीड़ नदारद थी। कोरोना के कारण त्योहार फीके-फीके नजर आ रहे हैं। 
 
भाजपा नेत्री कोरोना संक्रमित : हाल ही में शहर की भाजपा नेत्री कोरोना पॉजिटिव हुई। उन्हें सर्दी-खांसी, बुखार जैसे कोई लक्षण नहीं थे, सिर्फ खाने में स्वाद नहीं आ रहा था। ऐसे मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के लिए भी चुनौती हो गई है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अब QR Code स्कैन करते ही दर्ज होगी महिलाओं की शिकायत, योगी सरकार बना रही नया डिजिटल सुरक्षा सिस्टम

अगला लेख