biodatamaker
✕

शरद पवार के मुंबई आवास पर कोरोनावायरस का कहर, 3 सुरक्षाकर्मियों समेत 9 कोरोना संक्रमित

Updated: मंगलवार, 18 अगस्त 2020 (07:29 IST)
मुंबई। राकांपा प्रमुख शरद पवार के दक्षिण मुंबई आवास के कर्मियों और उनके अन्य कर्मियों सहित नौ व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि पवार की कोविड-19 जांच रिपोर्ट में उनमें संक्रमण सामने नहीं आया है, लेकिन उनसे अगले कुछ दिनों तक राज्य के दौरे पर नहीं जाने आग्रह किया जाएगा।
 
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जो लोग संक्रमित पाए गए हैं, उनमें 3 सुरक्षा गार्ड, पवार के सिल्वर ओक आवास पर काम करने वाला एक रसोइया, एक ड्राइवर और उसकी पत्नी शामिल हैं।
 
उन्होंने कहा कि सोमवार को सुरक्षा अधिकारियों, कार्यालय कर्मचारियों, और मुम्बई में पवार निवास पर तैनात कर्मियों समेत 39 लोगों की जांच की गई जिनमें से 3 लोग संक्रमित पाए गए। पहले छह 6 संक्रमित पाए गए थे।
 
उन्होंने कहा, 'हमने राज्य स्वास्थ्य विभाग को पुणे में स्वास्थ्य एवं नगर निकाय अधिकारियों से बात करने को भी कहा है क्योंकि पवार रविवार को वहां थे। यदि वह किसी से मिले थे तो उनकी भी एहतियाती उपाय के तहत जांच कराई जानी चाहिए।'
 
पवार रविवार को पुणे से लौटे। उन्होंने हाल ही में सतारा जिले का दौरा किया था, जहां वह राज्य के मंत्री बालासाहेब पाटिल से मिले थे। पाटिल राकांपा नेता भी हैं। उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई थी।
 
टोपे ने बताया कि पवार को जांच के लिए रविवार को यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया था और रिपोर्ट में उनके वायरस से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई। वह स्वस्थ और ठीक हैं...लेकिन उनसे अगले कुछ दिन तक राज्य के दौरे पर नहीं जाने का आग्रह किया जाएगा। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख