Hanuman Chalisa

यूपी में पिछले 24 घंटों में Corona से 84 लोगों की मौत, 4,519 नए संक्रमित

Updated: शनिवार, 26 सितम्बर 2020 (08:25 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से संक्रमित 84 और लोगों की मौत हो गई तथा 4,519 नए मरीजों की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शाम को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 84 और मौतों के साथ राज्य में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,450 हो गई।
ALSO READ: CoronaVirus : कोरोना काल में एयरपोर्ट के बदल गए हैं नियम, जानिए 10 बातें
सबसे ज्यादा 9 मौतें लखनऊ में हुई हैं। इसके अलावा कानपुर नगर और बाराबंकी में 8-8, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी में 4-4, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, जौनपुर और पीलीभीत में 3-3, गाजियाबाद, मेरठ, झांसी, प्रतापगढ़, सीतापुर, रायबरेली, कन्नौज और शामली में 2-2 मरीजों की मौत हुई है।
 
इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर, बरेली, अलीगढ़, सहारनपुर, बलिया, आगरा, लखीमपुर खीरी, महराजगंज, हरदोई, मथुरा, इटावा, सुल्तानपुर, बिजनौर, अमरोहा, हापुड़, औरैया, कानपुर देहात, बलरामपुर और चित्रकूट में कोविड-19 से संक्रमित 1-1 व्यक्ति की मृत्यु हुई है।
 
रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 4,519 नए मरीजों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा 580 नए मरीज लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा प्रयागराज में 291, गौतमबुद्ध नगर में 242, गाजियाबाद में 239, वाराणसी में 228, कानपुर नगर में 219 और मेरठ में 207 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
 
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1,64,742 नमूनों की जांच की गई है। राज्य में अब तक 93,10,258 नमूने जांचे जा चुके हैं। प्रदेश में अब तक मिले कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या 3,78,533 है। इनमें से 3,13,686 पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। (भाषा)

Show comments

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

सभी देखें

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; पूछा- क्या पेलट गन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी?

PM मोदी ने गिनाई भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की ताकत, INS महेंद्रगिरि और पिनाका रॉकेट सिस्टम को बताया बड़ी उपलब्धि, Mann Ki Baat में क्या बोले

CM योगी का बड़ा ऐलान, आक्रमणकारियों नहीं, भारत के राष्ट्रनायकों के नाम पर बनेंगे म्यूजियम

RSS प्रमुख मोहन भागवत का गुजरात दौरा, 2 दिन के प्रवास में संगठनात्मक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अगला लेख