Daily Horoscope
✕

Corona India Update: एक्टिव मरीजों की संख्या 559 दिनों में सबसे कम, 7992 नए मामले आए सामने

Updated: शनिवार, 11 दिसंबर 2021 (11:37 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,992 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कोरोनावायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 3,46,682,736 हो गई है तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 93,277 हो गई है, जो 559 दिनों में सबसे कम है।

ALSO READ: इंदौर में बढ़ा ओमीक्रोन का खतरा, 5 दिन पहले नाइजीरिया से लौटे भाई-बहन कोरोना संक्रमित
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 393 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,75,128 हो गई। देश में लगातार 44 दिन से संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 15,000 से नीचे है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 93,277 हो गई, जो कि कुल मामलों का 0.27 फीसदी है। यह संख्या पिछले 559 दिन में सबसे कम है, वहीं राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.36 फीसदी है और यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।

ALSO READ: ICMR और NIV ने मिलकर ईजाद की नई कोरोना किट, आधे घंटे में ही बता देगी रिजल्ट
 
पिछले 24 घंटे में उपचार करा रहे मरीजों की संख्या में 1,666 की कमी आई है। आंकड़ों के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 0.64 प्रतिशत दर्ज की गई, जो पिछले 68 दिन से 2 प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.71 प्रतिशत दर्ज की गई, जो पिछले 27 दिन से 1 प्रतिशत से कम है। देश में अभी तक कुल 3,41,14,331 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 131.99 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अगला लेख