dharma sangrah
✕

78 दिन बाद भारत में मिले 23,285 नए कोरोना मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्‍या बढ़कर 1.74%

Updated: शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (12:41 IST)
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोविड-19 के 23,285 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,13,08,846 हो गई। आंकड़ों के अनुसार पिछले 78 दिनों में सामने आए ये सर्वाधिक नए मामले हैं। इससे पहले 24 दिसंबर को 1 दिन में 24,712 नए मामले सामने आए थे।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 117 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,58,306 हो गई। देश में अभी 1,97,237 लोगों का कोरोनावायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.74 प्रतिशत है।
 
ALSO READ: कोरोना वैक्सीनः कैसे और कितनी तेज़ी से मिल रहा है टीका
 
आंकड़ों के अनुसार देश में कुल 1,09,53,303 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.86 प्रतिशत है, वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.40 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल 7 अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को 1 करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार देश में अभी तक 22,49,98,638 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 7,40,345 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई थी। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख