Daily Horoscope
✕

इंदौर में Corona के सिर्फ 76 पॉजिटिव मरीज मिले और कोई मौत नहीं हुई

Updated: सोमवार, 2 नवंबर 2020 (01:30 IST)
इंदौर। इंदौर (Indore news) में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण तेजी से नियंत्रण में आता जा रहा है। पिछले कई महीनों में पहली बार संक्रमितों की सबसे कम संख्या सामने आई है। रविवार को सिर्फ 76 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। अच्छी बात यह रही कि कोरोना के कारण कोई नई मौत नहीं हुई। शहर में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3495 और कुल मौतों की संख्या 682 है।
 
उक्त जानकारी देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया के अनुसार शहर में 3457 कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 3366 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 76 लोगों की ‍रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इंदौर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 33 हजार 495 हो गई है।
 
डॉ. जड़िया ने बताया कि रविवार को 971 सैंपल स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुए हैं। अभी तक 4 लाख 10 हजार 428 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। उन्होंने कहा कि 1 नवम्बर तक प्राप्त रैपिड एंटीजन सैंपल की संख्या 1 लाख 20 हजार 284 है। 
 
रविवार को शहर के विभिन्न अस्पतालों से 89 और मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 3111 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में 2402 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

दिल्ली में CM धामी ने किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' से दुनिया तक पहुंचेगा पहाड़ का हुनर

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख