dharma sangrah
✕

मराठवाड़ा में और बढ़ा कोरोना का प्रकोप, 7497 नए मामले, 171 लोगों की मौत

Updated: गुरुवार, 29 अप्रैल 2021 (10:37 IST)
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से संक्रमित 7497 नए मामले सामने आए और इसके संक्रमण से 171 और मरीजों की मौत हो गई।

ALSO READ: मोदी की कोरोना से बचाव के साथ लोगों से मतदान की अपील
 
स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सभी जिला मुख्यालयों से यूनीवार्ता द्वारा एकत्र किए गए विवरण के मुताबिक क्षेत्र के 8 जिलों में से औरंगाबाद सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां संक्रमण के 1,314 नए मामले सामने आए और 37 लोगों की मौत हो गई।

ALSO READ: कोरोना की दूसरी लहर: ऐसा हुआ तो बिहार में कहर बरपेगा

 
 
इसके बाद लातूर में 1203 नए मामले दर्ज किए गए और 29 व्यक्ति की मौत हुई जबकि बीड़ में 1,346 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई और 19 मरीज अपनी जान गंवा बैठे। परभणी में 1018 नए मामले और 18 मरीजों की मौत हुई। जालना में 846 नए मामले सामने आए और 22 मरीजों की मौत हुई। इसी प्रकार नांदेड़ में 769 नए मामले और 24 लोगों की मौत, वहीं उस्मानाबाद में 872 नए मामले और 11 लोगों की मौत जबकि हिंगोली में 140 नए मामले दर्ज किए गए तथा 11 संक्रमितों की मौत हो गई। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख