dharma sangrah
✕

Corona India Update: भारत में कोविड-19 के 743 नए मामले, 7 मरीजों की मौत

Updated: शनिवार, 30 दिसंबर 2023 (15:24 IST)
Corona India Update: देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 (Covid-19) के 743 नए मामले सामने आए तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,997 है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने शनिवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह 8 बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोनावायरस (coronavirus) संक्रमण से 7 लोगों की मौत हुई है।
 
संक्रमण के मामलों में आई तेजी : मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड-19 से केरल में 3, कर्नाटक में 2 जबकि छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में 1-1 मरीज की मौत हुई है। ठंड और कोरोनावायरस के नए उपस्वरूप के कारण हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। इससे पहले 5 दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दहाई अंक तक पहुंच गई थी।

ALSO READ: भारत में कोरोना वायरस के 797 नए मामले, 24 घंटे में 5 संक्रमितों की मौत
 
वर्ष 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग 4 वर्षों में देशभर में कोरोनावायरस से लगभग साढ़े 4 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4.4 करोड़ हो गई है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख