Hanuman Chalisa

पाकिस्तान के 7 और क्रिकेटर Coronavirus की चपेट में

मंगलवार, 23 जून 2020 (22:51 IST)
कराची। इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले पाकिस्तान (Pakistan) के 29 में से 10 खिलाड़ी कोरोनावायरस (Coronavirus) जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं, लेकिन दोनों देशों के बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि दौरे को इससे कोई खतरा नहीं है।
 
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार की रात को 3 खिलाड़ियों के पॉजिटिव पाए जाने का ऐलान किया था, वहीं मंगलवार को जारी अपडेट के अनुसार सात और खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए जिनमें मोहम्मद हफीज और वहाब रियाज जैसे सीनियर शामिल हैं।
 
बाकी 5 खिलाड़ी काशिफ भट्टी, मोहम्मद हसनेन, फखर जमां, मोहम्मद रिजवान और इमरान खान हैं। सोमवार को शादाब खान, हैदर अली और हारिस राऊफ पॉजिटिव पाए गए थे। पाकिस्तानी टीम को 3 टेस्ट और तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला के लिए 28 जून को ब्रिटेन रवाना होना है। 
 
पीसीबी ने एक बयान में कहा कि बोर्ड की मेडिकल पैनल इन खिलाड़ियों और मालिशिये के संपर्क में है जिन्हें अपने अपने घरों में क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है। 
 
पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने मीडिया कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह अच्छी स्थिति नहीं है और ये 10 फिट और युवा खिलाड़ी हैं... अगर ये इन खिलाड़ियों को हो सकता है तो किसी को भी हो सकता है। 
 
वसीम ने कहा कि सहयोगी स्टाफ के सदस्य मालिशिया मलंग अली भी कोरोनावायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया है।
 
वसीम ने बताया कि खिलाड़ी और अधिकारी अब लाहौर में एकत्रित होंगे और परीक्षण का एक और दौर 25 जून को होगा। इसके अगले दिन संशोधित टीम घोषित की जाएगी।
 
वसीम ने कहा कि यह चिंता की बात है लेकिन हमें इस समय डरना नहीं चाहिए क्योंकि अभी हमारे पास समय है। यह दौरा होगा और टीम 28 जून को रवाना होगी। 
 
उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि टेस्ट टीम में मोहम्मद रिजवान को छोड़कर सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके मायने हैं कि वे इंग्लैंड पहुंचकर टेस्ट के बाद तुरंत अभ्यास शुरू कर सकते हैं। 
 
उधर इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट निदेशक एशले जाइल्स ने सोमवार को 3 पाकिस्तानी क्रिकेटरों के पॉजिटिव पाए जाने की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए मंगलवार को कहा कि यह चिंता की बात है, लेकिन दौरे को लेकर कोई संदेह नहीं है। 
 
जाइल्स ने एक वीडियो कॉल पर कहा कि अभी टेस्ट श्रृंखला शुरू होने में काफी समय है तो चिंता की कोई बात नहीं है। हम बाकी नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। यदि और खिलाड़ी भी पॉजिटिव आते हैं तो भी पाकिस्तानी टीम खेलने आएगी। 
 
पाकिस्तान में कोरोना वायरस महामारी तेजी से फैल रही है। मंगलवार को 105 लोगों ने दम तोड़ दिया और अब देश में कुल 1,85,034 मामले हो गए हैं। (भाषा)

Show comments

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

900 साल पुरानी मूर्ति का रहस्य सुलझा, सरस्वतीजी की समझी जाने वाली मूर्ति निकली देवी गायत्री की दुर्लभ प्रतिमा

Strait of Hormuz : ईरान को ट्रंप की चेतावनी, अमेरिका बनेगा 'हॉर्मुज का गार्जियन', मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा तनाव

EPFO का बड़ा अपडेट, नौकरी बदलने पर अब 2 तरीकों से करें PF ट्रांसफर, मिनटों में होगा पूरा प्रोसेस

Bankipur by-election: कितनी है प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी की संपत्ति? जाह्नवी ज्यादा अमीर, चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा

योगी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर गिफ्ट, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू, 45 मिनट में होगा सफर

अगला लेख