Hanuman Chalisa
✕

दिल्ली में Corona के 689 नए मामले, संक्रमण से 3 लोगों की मौत

Updated: मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 (00:14 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 689 नए मामले सामने आए और 3 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गई जबकि संक्रमण दर 29.42 प्रतिशत रही। राष्ट्रीय राजधानी के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली। दिल्ली में कोविड-19 के मरीजों के लिए अस्पतालों में उपलब्ध कुल 7,974 बिस्तरों में से फिलहाल 371 पर मरीज भर्ती हैं।
 
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में कोविड के नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20,34,061 हो गई और 3 मरीजों की मौत हो जाने के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 26,600 हो गई है, वहीं दिल्ली में कोविड-19 के मरीजों के लिए अस्पतालों में उपलब्ध कुल 7,974 बिस्तरों में से फिलहाल 371 पर मरीज भर्ती हैं।
 
इससे पहले दिल्ली में रविवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 948 मामले सामने आए थे और 2 लोगों की मौत हो गई थी जबकि संक्रमण दर 25.69 प्रतिशत रही थी। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को दिल्ली में कोविड-19 के 1,515 नए मामले सामने आए थे और 6 मरीजों की मौत हुई थी।
 
दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान 2342 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,011 हो गई है जिनमें से 3,960 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

अगला लेख