dharma sangrah
✕

नोएडा में Coronavirus के 68 नए मामले, 120 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी

Updated: गुरुवार, 23 जुलाई 2020 (17:01 IST)
नोएडा। उत्तरप्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में गुरुवार को कोविड-19 के 120 मरीज इस संक्रमण से ठीक हुए जबकि संक्रमण के 68 नए मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 4,466 हो गई है। जनपद में अबतक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
ALSO READ: दुनिया में कोरोनावायरस का कहर, संक्रमितों का आंकड़ा 1.5 करोड़ के पार
जिला निगरानी अधिकारी मनोज कश्यप ने बताया कि गुरुवार को कोविड-19 के 68 नए मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि इनको मिलाकर जनपद में अब तक 4,466 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं।
 
उन्होंने बताया कि ​जनपद में गुरुवार को 120 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है जिसके साथ ही अब तक इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ कर 3,516 हो चुकी है। अधिकारी ने बताया कि जिले में 910 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस घातक वायरस से अब तक यहां 40 लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

चीन से आने किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को दी बड़ी राहत, यूपी सरकार की याचिका खारिज

सीएम धामी ने उत्तराखंड में सड़क हादसों पर जताया दुख, जानिए क्या कहा?

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

'राजीव की मौत के बाद पूरी तरह टूट गई थी...': किताब लॉन्च पर भावुक हुईं सोनिया गांधी

अगला लेख