shradh paksha
✕

अच्छी खबर, 24 घंटे में स्वस्थ हुए 65 हजार कोरोनावायरस मरीज

Updated: शनिवार, 29 अगस्त 2020 (12:21 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच राहत की बात की बात यह है कि पिछले 24 घंटों के दौरान करीब 65 हजार मरीजों ने इस संक्रमण से निजात पाई है, जिससे रोगमुक्त होने वालों की कुल संख्या 26.49 लाख पर पहुंच गई है। हालांकि इसकी तुलना में अधिक नए मामले सामने आने से सक्रिय मामले 10 हजार से ज्यादा बढ़े हैं।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 65,050 लोगों के संक्रमणमुक्त होने से स्वस्थ होने वालों की संख्या 26,48,999 हो गई है। इस दौरान संक्रमण के 76,472 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 34,63,973 हो गया। स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमण के नए मामले अधिक होने से सक्रिय मामले 10,401 बढ़कर 7,52,424 हो गए हैं। 
 
देश के केवल 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस दौरान मरीजों की संख्या कम हुई है और इनमें से छह राज्यों में यह संख्या दहाई अंकों तक ही सीमित रह गई। इस अवधि में 1,021 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 62,550 हो गई। देश में सक्रिय मामले 21.72 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 76.47 प्रतिशत है, जबकि मृतकों की दर 1.81 प्रतिशत है।
 
कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 2,489 बढ़कर 1,81,050 हो गई तथा 331 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 23,775 हो गया। इस दौरान 11,607 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,43,170 हो गई। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं। 
 
आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजों की संख्‍या 1,982 बढ़ने से सक्रिय मामले 96,191 हो गए। राज्य में अब तक 3,714 लोगों की मौत हुई है, वहीं कुल 3,03,711 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। 
       
दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 1360 की वृद्धि हुई है और यहां अब 86,366 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 5,368 पर पहुंच गया है तथा अब तक 2,27,018 लोग स्वस्थ हुए हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख