sundarkand
✕

कोविड-19 : देश में एक दिन में रिकॉर्ड 64,399 नए मामले, 21.53 लाख संक्रमित

Updated: रविवार, 9 अगस्त 2020 (11:08 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 64,399 नए मामले आने के साथ ही रविवार को संक्रमण के कुल मामले 21 लाख का आंकड़ा पार कर गए जबकि 861 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 43,379 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 53,879 और लोगों के इस वैश्विक महामारी से उबरने के बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 14,80,884 हो गई। इसके साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 68.78 फीसदी हो गई है। मृतकों की दर गिरकर 2.01 प्रतिशत रह गई है।

इसने बताया कि देश में इस समय 6,28,747 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। देश में कोरोनावायरस के कुल मामले बढ़कर 21,53,010 हो गए हैं।

यह लगातार तीसरा दिन है जब कोविड-19 के एक दिन में 60,000 से अधिक मामले आए हैं। भारत में शुक्रवार को संक्रमण के मामले 20 लाख से अधिक हो गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार शनिवार को 7,19,364 नमूनों की जांच की गई जो अब तक एक दिन में जांच की सर्वाधिक संख्या है। अभी तक कुल 2,41,06,535 नमूनों की जांच की गई है।

वैज्ञानिक और आईसीएमआर के मीडिया समन्वयक लोकेश शर्मा ने कहा, ‘भारत में हर मिनट में कोविड-19 के करीब 500 नमूनों की जांच हो रही है और प्रति दिन जांच की क्षमता बढ़कर पांच लाख से अधिक हो गई है।‘ (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख