Daily Horoscope
✕

Corona virus : सिंगापुर में 233 नए मामले सामने आए, 59 भारतीय संक्रमित

Updated: सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (11:12 IST)
सिंगापुर। सिंगापुर में 233 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 59 भारतीय हैं और इसके साथ ही देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,532 हो गई है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि इन नए मामलों से 51 लोग सार्वजनिक स्थलों पर संक्रमित हुए जबकि 15 लोगों को किसी अन्य संक्रमित के संपर्क में आने से संक्रमण हुआ। शेष 167 लोग पहले से ज्ञात संक्रमित लोगों से संपर्क में नहीं आए। उनके संक्रमित होने के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।
 
संक्रमण के स्रोत सात नए सार्वजनिक स्थानों के बारे में पता लगाया है जिनमें एक 5 सितारा कैसीनो-रिजॉर्ट परिसर का रेस्तरां भी शामिल हैं। इस रेस्तरां में आने वाले 8 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और मैक्डोनल्ड्स में आने वाले 5 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
 
अस्पताल में भर्ती 976 लोगों में से 31 की हालत गंभीर हैं और वे आईसीयू में हैं जबकि अन्य लोगों की हालत स्थिर है या उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
 
मंत्रालय ने बताया कि 988 ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं हैं लेकिन उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्हें सामुदायिक केंद्रों में पृथकवास में रखा गया है। देश में संक्रमण से आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
 
भारतीय मूल के मेगा स्टोर मुस्तफा सेंटर से जुड़े चार अन्य मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही इस स्टोर से संबंधित संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। सिंगापुर ने इस संक्रमण को काबू करने के लिए प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

UP Assembly Election 2027: कांग्रेस की भारी-भरकम मांग के बीच सपा ने थमाई सिर्फ 26 सीटों की लिस्ट, क्या टूट जाएगा गठबंधन?

LIVE: भाजपा और अकाली दल के बीच फिर गठजोड़, पंजाब में मिलकर लड़ेंगे चुनाव

"500 पन्नों के बाद भी मां ने कुछ बातें छोड़ दीं..." सोनिया गांधी की किताब पर राहुल का बड़ा खुलासा

NVIDIA में जेनसन हुआंग की वापसी पर उदय कोटक का बड़ा बयान, जब हाथी नाचता है, तो हर कोई रास्ता देने हट जाता है

गुजरात पुलिस भर्ती 2026: कुल 12,993 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, लोकरक्षक और PSI कैडर के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन

अगला लेख