dharma sangrah

इंदौर में 56 नए Corona पॉजिटिव मरीज मिले, कुल संक्रमित 3064, मौत का आंकड़ा 116 पर पहुंचा

Updated: सोमवार, 25 मई 2020 (00:52 IST)
इंदौर। लॉकडाउन 4.0 में तमाम पाबंदियों से घिरे और हॉट स्पॉट में देश में सातवें नंबर पर काबिज इंदौर में नए कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। बुधवार को 56 मरीजों की को‍रोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इंदौर में कुल संक्रमितों की संख्या 3064 पर पहुंच गई है। शहर में 2 नई मौतों के बाद कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 116 हो गई है।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया द्वारा रात में जारी किए फाइनल मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि आज टेस्ट किए गए कुल सैंपलों की संख्या 957 रही, जिसमें से 794 मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई ज‍बकि 56 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। इस तरह शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 3 हजार 64 पर पहुंच गया है।
 
ALSO READ: हॉट स्पॉट प्रदेशों के मरीजों के हिसाब से इंदौर देश का सातवां शहर बना
 
डॉ. जड़िया ने बताया कि रविवार को हमें कुल 705 सैंपल प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक हमें कुल 29 हजार 921 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। आज 64 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना से स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की कुल संख्या 1476 हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 1472 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचाररत हैं। रविवार को संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन और हॉस्टल) से 15 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया। इन स्थानों से डिस्चार्ज होने वाले कुल व्यक्तियों की संख्या 2675 पर पहुंच गई है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर गरमाई महाराष्‍ट्र की सियासत, सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस को मिला विपक्ष का साथ

LIVE: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से निकाला

बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की: मोल्दोवा में रूसी ड्रोन की चपेट में आने से बचा विमान, नॉर्वे के पीएम का चौंकाने वाला खुलासा

ईरान युद्ध से क्रूड में लगी आग, Brent 101 डॉलर पार; ट्रंप बोले- जंग खत्म होते ही घटेंगे तेल के दाम

एपल का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo: पासपोर्ट जैसा साइज और मिनी आईपैड जैसी स्क्रीन, जानिए कीमत

अगला लेख