ramcharitmanas
✕

BSF के 54 जवान Corona virus के शिकार

Updated: सोमवार, 4 मई 2020 (07:42 IST)
नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 37 और जवान रविवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद संक्रमण की चपेट में आए जवानों की तादाद बढ़कर 54 हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि नए मामले दिल्ली पुलिस की कमान के तहत कानून-व्यवस्था के लिए राष्ट्रीय राजधानी के जामा मस्जिद और चांदनी महल इलाकों में तैनात 126वीं बटालियन और त्रिपुरा से सामने आए हैं।
ALSO READ: भोपाल में वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने बरसाए कोरोना योद्धाओं पर फूल, भावुक हुए स्वास्थ्यकर्मी
उन्होंने कहा कि दिल्ली में तैनात इस टुकड़ी के कुल 25 जवान रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले इसी टुकड़ी के 6 जवानों की शनिवार को कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उन्होंने बताया कि टुकड़ी में कुल 94 जवान हैं।
 
प्रवक्ता ने कहा त्रिपुरा में बीएसएफ की इकाइयों से 12 और मामने सामने आए हैं, जहां कल 2 जवानों में संक्रमण का पता चला था। प्रवक्ता के अनुसार अब तक बीएसएफ के 54 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख