ganesh chaturthi

गुजरात में संक्रमितों की संख्या 538, अब तक 26 लोगों की मौत

Updated: सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (13:31 IST)
गांधीनगर। गुजरात में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के 22 मामले सामने आने के साथ 20 जिलों में संक्रमितों की कुल संख्या 538 हो गई है जबकि दो लोगों की मौत होने के कारण मरने वालों की संख्या 26 हो गई है।

 
स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव जयंती रवि ने सोमवार को बताया कि पिछले 12 घंटों में अहमदाबाद में 13, सूरत में पांच, बनासकांठा में दो, आणंद और वडोदरा में एक-एक नए मामले आए हैं जिनमें नौ महिलाएं और 13 पुरुष हैं।

राज्य में संक्रमण के 22 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 538 हो गई है। कोरोना वायरस से 33 में से अब तक 20 जिले प्रभावित हैं।
 
 जयंती रवि ने बताया कि 76 साल के एक पुरुष की अहमदाबाद और 27 साल के एक युवक की वडोदरा में मौत होने से राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। वे क्रमश: एक हृदय और फेंफड़ों की तथा दूसरा डेंगू की बीमारी से भी पीड़ित था।

अस्पताल में भर्ती लोगों में से अब तक कुल 47 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई। वेंटीलेटर पर चार मरीज हैं और 461 लोगों की हालत स्थिर है।
 
अहमदाबाद में अब तक सर्वाधिक 295, वडोदरा में 102, सूरत में 33, भावनगर में 23, राजकोट में 18, गांधीनगर में 15, पाटण में 14, आणंद में नौ, भरूच आठ, कच्छ में चार, पोरबंदर और छोटा उदेपुर में तीन-तीन, बनासकांठा, महेसाणा और गिर-सोमनाथ में दो-दो तथा दाहोद, साबरकांठा, जामनगर, मोरबी और पंचमहाल में एक-एक मामला है जिनमें 33 लोगों ने विदेश यात्रा की थी, 32 लोगों ने देश में यात्रा की है तथा 473 अन्य स्थानीय हैं।
 
राज्य में 14 हजार 204 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। उसमें से 1442 लोग सरकारी अस्पतालों में क्वारंटीन में और 12 हजार 584 लोगों को घरों में और 178 लोगों को निजी क्वारंटीन में रखा गया है। अब तक कुल 13257 लोगों के टेस्ट किए गए जिनमें 12446 की रिपोर्ट निगेटिव और 538 की पॉजिटिव हैं तथा 273 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

पिछले 24 घंटे में 2263 लोगों की जांच की गई। उनमें 1945 रिपोर्ट निगेटिव, 45 लोगों के पॉजिटिव और 273 की रिपोर्ट अभी आनी शेष है। 
 
राज्य के शहरों में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए अहमदाबाद शहर में क्लस्टर 14 इलाकों, राजकोट सात, भावनगर तीन, सूरत और वडोदरा में दो-दो यानी कुल 28 इलाकों में संपूर्ण लॉकडाउन किया गया है, जहां 167 टीमों द्वारा एक लाख 75 हजार 360 लोगों का सघन सर्वे किया जा रहा है।

राज्य में क्लस्टर क्वारंटीन शुरू किया गया है। इस रोग के चिह्नित लोगों को ढूंढ-ढूंढकर उनका उपचार किया जा रहा है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख