dharma sangrah
✕

घातक हुआ कोरोना का JN.1 वैरिएंट, अब तक मिले 511 मरीज

Updated: बुधवार, 3 जनवरी 2024 (15:49 IST)
  • देश में JN.1 वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले कर्नाटक में
  • 11 राज्यों में पहुंचा कोरोना का उपस्वरूप JN.1
  • वायरस को लेकर अलर्ट मोड पर सरकार
Corona JN.1 variant : देश में कोविड-19 के उपस्वरूप जेएन.1 के अब तक कुल 511 मामले सामने आ चुके हैं। देश में सबसे अधिक मामले कर्नाटक से सामने आए हैं।
 
कर्नाटक से 199, केरल से 148, गोवा से 47, गुजरात से 36, महाराष्ट्र से 32, तमिलनाडु से 26, दिल्ली से 15, राजस्थान से 4, तेलंगाना से 2 और ओडिशा व हरियाणा से एक-एक मामला सामने आया है।

गौरतलब है कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कुल 602 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई। देश में 4440 एक्टिव मरीज है।
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने जेएन.1 के तेजी से वैश्विक प्रसार के बाद इसे निगरानी में रखे जाने वाले स्वरूप के रूप में वर्गीकृत किया है लेकिन साथ ही सीमित उपलब्ध साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए जेएन.1 से उत्पन्न अतिरिक्त सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम को वर्तमान में वैश्विक स्तर पर कम आंका है।
 
केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को देश को कोविड मामलों की संख्या में तेज वृद्धि और जेएन.1 उपस्वरूप के मामले सामने आने पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया है।
 
राज्यों से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा साझा किए गए कोविड-19 से संबंधित विस्तृत दिशानिर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। उन्हें सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी, और सांस से संबंधित गंभीर समस्या के मामलों की जिलेवार निगरानी करने और जानकारी देने के लिए कहा गया है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

अगला लेख