dharma sangrah

Special Story : घर लौटने की खुशी, मध्यप्रदेश-राजस्थान बॉर्डर पर जुटे 5000 मजदूर

Updated: मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (11:17 IST)
मध्यप्रदेश-राजस्थान बॉर्डर नयागांव पर मंगलवार सुबह 5 हज़ार मजदूर अपने घरों की वापसी के लिए पहुंचे। इनमें से 3500 मजदूर राजस्थान के जैसलमेर से आए हैं, जो एमपी के मंदसौर, रतलाम, धार, झाबुआ और शाजापुर जाएंगे। वहीं, एमपी के अन्य जिलों से 1500 मजदूर आए हैं जो राजस्थान जाएंगे।

इन मजदूरों को इनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए नयागांव बॉर्डर पर करीब 200 बसें दोनों राज्यों की लगी हैं। सबसे ख़ास बात यह है कि मौके पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो सका। इन मजदूरों के पास न मास्क थे न सैनेटाइजर, इन्हें तो बस अपनी घर वापसी की चिंता थी।

इन मजदूरों में शामिल रतलाम जिले के सैलाना तहसील के खाकड़ा पाड़ा के दिलीप ने वेबदुनिया से ख़ास बातचीत में बताया कि हम सभी मजदूर दो माह से राजस्थान के जैसलमेर जिले के जिंजाली में फंसे थे। बेहद मुश्किल में थे। अब सरकार हमें घर भेज रही है।

वहीं, मौके पर पहुंचे जावद (नीमच) के विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि सीएम शिवराजसिंह चौहान के प्रयास से ये 5 हज़ार मजदूर अपने घर जा रहे हैं। इन्हें भोजन करवाकर इनके गंतव्य पर भेजा जा रहा है। वहीं, नीमच के एसपी मनोज राय ने बताया की इन 5 हज़ार मजदूरों की तमाम व्यवस्था प्रशासन ने की है।
 
उन्होंने कहा की एमपी के आगर, रतलाम, बड़वानी से 1500 मजदूर आए हैं, जिन्हें राजस्थान भेजा जा रहा है। राजस्थान के जैसलमेर जिले से करीब 3500 मजदूर आए हैं, जिन्हें मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, धार और झाबुआ भेजा जा रहा है। इनके लिए करीब 200 बसों का इंतज़ाम किया गया है, जिसमें 113 बसें मध्यप्रदेश की हैं। 
 
लेखक के बारे में
मुस्तफा हुसैन
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, Hamirpur में सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट को घेरा

अचानक लापता हुआ इंदौर का इंजीनियर, लैपटॉप में मौत से जुड़े AI वीडियो, गायब होने से पहले हुई थी मंगेतर से बात

क्या बिना संसद में परिसीमन बिल पास हुए बदल जाएंगी लोकसभा की सीटें? जानिए संविधान का वो नियम जो कोई नहीं बताता

इंदौर की TCS अधिकारी से रेप और ब्लैकमेलिंग, महेंद्र था और बाद में निकला शाहरुख

सभी देखें

Top News : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जुकरबर्ग की AI चेतावनी, पान मसाला की पैकेजिंग पर बड़ा फैसला

जब ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदले 3 प्लेन : तुर्की में ईरान के निशाने पर थे अमेरिकी राष्ट्रपति? कैटरिंग ट्रक के पीछे छिपे सबसे बड़े सीक्रेट ऑपरेशन की पूरी कहानी

चीन की AI रफ्तार से क्यों बढ़ी टेंशन, मार्क जुकरबर्ग ने दी बड़ी चेतावनी, अमेरिका को क्या दी सलाह

पान मसाला की प्लास्टिक पैकेजिंग पर रोक, FSSAI ने तय किए नए पैकेजिंग नियम

पाकिस्तान-तुर्किये-सऊदी अरब के नए रक्षा समझौते पर भारत की नजर, MEA बोला- राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए उठाएंगे जरूरी कदम

अगला लेख