Hanuman Chalisa
✕

भारत में कोरोना के 29435 मामले, 934 की मौत

Updated: मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (11:10 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 934 हो गई और संक्रमितों की तादाद 29,435 पर पहुंच गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 6,868 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए हैं और 21,632 अब भी संक्रमण से जूझ रहे हैं। वहीं एक व्यक्ति विदेश चला गया था। कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
 
सोमवार शाम से कुल 48 मरीजों की जान गई है जिनमें से 27 की मौत महाराष्ट्र में, 11 की गुजरात में, 5 की राजस्थान में, 4 की मध्य प्रदेश में और 1 की मौत जम्मू- कश्मीर में हुई।
 
देश में कोविड-19 से हुई 934 मौतों में से सबसे ज्यादा 369 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है। इसके बाद गुजरात में 162, मध्य प्रदेश में 110, दिल्ली में 54, राजस्थान में 46, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 31-31 मरीजों की मौत हुई है।
 
तेलंगाना में 26 लोगों की मृत्यु हुई है। तमिलनाडु में 24 तो पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में 20-20 मरीजों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है। बीमारी से पंजाब में 18, जम्मू कश्मीर में 7, केरल में 4 और झारखंड तथा हरियाणा में 3-3 लोगों की मौत हुई है।
 
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में 2 मरीजों ने दम तोड़ा है जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मरीज की मौत हुई है।
 
मंत्रालय के आंकड़े मंगलवार सुबह अपडेट किए गए हैं जो बताते हैं कि देश में सबसे ज्यादा पुष्ट मामले महाराष्ट्र में हैं जहां 8,590 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं। इसके बाद गुजरात में 3,548, दिल्ली में 3,108, राजस्थान में 2,262, मध्य प्रदेश में 2,168, उत्तर प्रदेश में 1,955 और तमिलनाडु में 1,937 लोग संक्रमित हैं।
 
आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 1,183 और तेलंगाना में 1,004 हो गई है। पश्चिम बंगाल में मामलों की संख्या 697, जम्मू-कश्मीर में 546, कर्नाटक में 512, केरल में 481, बिहार में 345 और पंजाब में 313 हो गई है।
 
हरियाणा में कोरोना वायरस के 296 मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा में 118 मामले हैं। झारखंड में 82 और उत्तराखंड में 51 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं। हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में 40-40 मामले हैं तो छत्तीसगढ़ में 37 मामले हैं जबकि असम में 36 लोग संक्रमित हुए हैं।
 
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 33 मामले हैं जबकि लद्दाख में इस संक्रमण ने 20 लोगों को अपनी चपेट में लिया है। मेघालय में 12 और पुडुचेरी में 8 मामले हैं जबकि गोवा में कोविड -19 के 7 मामले सामने आए हैं। मणिपुर और त्रिपुरा में 2-2 मामले हैं जबकि मिजोरम तथा अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला है। (भाषा)
 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख