kundali milan
✕

Rajyasabha: कोविड से होने वाली मौत पर सरकार दे रही 50 हजार की अनुग्रह राशि

Updated: बुधवार, 7 दिसंबर 2022 (17:57 IST)
नई दिल्ली। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि सरकार कोविड-19 से मौत होने पर पीड़ितों के परिजनों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि दे रही है। राय ने एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश का अनुसरण करते हुए कोविड-19 पीड़ितों के परिजनों को अनुग्रह राशि दी जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन कानून, 2005 के तहत राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों और उच्चतम न्यायालय के आदेश का अनुसरण करते हुए कोविड-19 पीड़ितों के परिजनों को अनुग्रह राशि दी जा रही है।
 
राय ने कहा कि राहत अभियानों या इसकी तैयारी से संबंधित गतिविधियों में शामिल पीड़ितों के परिजनों को भी सहायता दी जाती है। वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से उत्पन्न आर्थिक बाधाओं के कारण गरीबों की कठिनाइयों को कम करने के साथ ही खाद्य सुरक्षा पर भी इसके प्रभावों को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने मार्च, 2020 में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत लगभग 80 करोड़ परिवारों के लाभार्थियों को 5 किलोग्राम प्रति व्यक्ति प्रतिमाह की दर से अतिरिक्त निःशुल्क खाद्यान्न (चावल/गेहूं) वितरित करने की घोषणा की थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख