Daily Horoscope
✕

भारत में अब तक 5 करोड़ से ज्यादा Coronavirus टेस्ट

Updated: मंगलवार, 8 सितम्बर 2020 (16:51 IST)
नई दिल्ली। COVID-19 in India : भारत में कोविड-19 (COVID-19)  के अब तक 5 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। 1 जुलाई तक प्रति 10 लाख की आबादी पर 6396 नमूनों की जांच की जा रही थी, जबकि आज की तारीख में उतनी ही आबादी पर 36,703 नमूनों की जांच की जा रही है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि तेज और व्यापक परीक्षण ने कोविड महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
ALSO READ: Ground Report : इंदौर में कोरोनावायरस से 30 दिनों में ‌‌‌‌‌‌94 मौतें, अगले 2 माह में हो सकते हैं 43 हजार से अधिक पॉजिटिव
जनवरी में पुणे के विषाणु विज्ञान राष्ट्रीय संस्थान में केवल एक नमूने की जांच की जाती थी और अब तब 5,06,50,128 जांच की जा चुकी है, जिनमें से पिछले 24 घंटे में 10,98,621 नमूनों की जांच की गई।
 
मंत्रालय ने कहा कि औसत दैनिक जांच (सप्ताहवार) में लगातार वृद्धि हुई है। जुलाई के तीसरे सप्ताह (3,26,971) के मुकाबले सितंबर के पहले सप्ताह (10,46,470) में 3.2 गुना वृद्धि हुई है।
 
मंत्रालय ने कहा कि जुलाई के दूसरे सप्ताह में प्रति 10 लाख की आबादी पर प्रति दिन औसत जांच की संख्या 237 थी, जो सितंबर के पहले सप्ताह में बढ़कर 758 हो गई। देश में कुल 1668 प्रयोगशालांए हैं, जिनमें से 1035 सरकारी और 633 निजी प्रयोगशालाएं हैं।
ALSO READ: बड़ी खबर: मध्यप्रदेश में निशुल्क और फीवर क्लीनिक पर होंगे कोरोना के टेस्ट
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 75,809 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर मंगलवार को 42,80,422 हो गए। वहीं, 1,133 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 72,775 हो गई। (भाषा)

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख