dharma sangrah
✕

Corona virus : चिकित्सा उत्पाद बनाने वाली छोटी इकाइयों को 50 लाख रुपए का ऋण देगी सिडबी

Updated: शनिवार, 28 मार्च 2020 (07:24 IST)
मुंबई। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) दवा और चिकित्सकीय उपकरणों की आपूर्ति करने वाले लघु और मध्यम उद्योगों को 50 लाख रुपए तक ऋण उपलब्ध कराएगा। कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए सिडबी ने शुक्रवार को यह मदद उपलब्ध कराने की घोषणा की।
 
सिडबी की आपात स्थिति में सुविधा कराने वाली योजना 'सेफ' (सिडबी असिस्टेंट टू फेसिलिटेट इमरजेंसी) लघु और मध्यम उद्योगों को 5 प्रतिशत की तय ब्याज दर पर यह ऋण देगी। इस योजना के तहत दिया गया ऋण 5 वर्ष में चुकाना होगा।
 
ALSO READ: Corona Virus: एक्शन में RBI, बड़ी कटौती का ऐलान, 3 माह तक टल सकती है EMI
इस योजना के तहत हैंड सैनिटाइजर, मास्क, दस्ताने, सिर ढंकने का कपड़ा (हेड गियर), शरीर को ढंकने के कपड़े (बॉडी सूट), जूते के कवर, वेंटिलेटर, चश्मे इत्यादि बनाने वाले लघु और मध्यम उद्योग ऋण पाने के योग्य होंगे।
 
 सिडबी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मोहम्मद मुस्तफा ने एक बयान में कहा कि देश वर्तमान में जिस संकट से गुजर रहा है, हमें उन कंपनियों को तत्काल मदद देने की जरूरत महसूस हुई, जो इस संकट से लड़ने में देश की मदद कर सकती हैं।
 
उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र के साथ खड़े रहने के लिए इन कंपनियों को हमारी ओर से भरोसा है कि हम उनके साथ खड़े हैं।  सिडबी ने कहा कि यह ऋण आवेदन करने के 48 घंटे के भीतर मिल जाएगा और यह रेहनमुक्त ऋण होगा। लघु उद्योग इस ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख