dharma sangrah

Delhi serum survey : कोविड 19 के लिहाज से 5 से 17 साल के बच्चे एवं किशोर संवेदनशील

Updated: मंगलवार, 25 अगस्त 2020 (08:56 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 5 से 17 साल के आयु वर्ग के बीच के बच्चे एवं किशोर कोरोनावायरस संक्रमण के लिहाज से अधिक संवेदनशील हैं। इस महीने राजधानी में कराए गए सीरम सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आई है।
ALSO READ: हरियाणा विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले अध्यक्ष और 2 विधायक कोरोनावायरस से संक्रमित
यह सर्वेक्षण 1 से 7 अगस्त के बीच कराया गया। यह राजधानी में दूसरी बार कराया गया है। इस सर्वेक्षण के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी की 29.1 फीसदी जनसंख्या में सार्स-कोव-2 के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हुई है।
 
सर्वेक्षण में 15 हजार लोगों को शामिल किया गया। उनमें से करीब 25 प्रतिशत 18 साल से कम उम्र के थे जबकि 50 फीसदी 18 से 50 वर्ष की उम्र वर्ग के थे। शेष लोगों की आयु 50 साल से अधिक थी।
 
सर्वेक्षण के परिणाम बताते हैं कि इसमें हिस्सा लेने वाले 5 से 17 साल की उम्र के 34.7 प्रतिशत संक्रमण के लिहाज से संवेदनशील हैं। इसके अनुसार 50 साल की उम्र से अधिक के 31.2 प्रतिशत लोग कोरोनावायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। 
 
इसमें कहा गया है कि 18 से 50 साल की उम्र वर्ग के 28.5 फीसदी लोगों में वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हुआ है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान के आंकड़ों के अनुसार 21 से 50 साल के 61.31 प्रतिशत लोग 21 अगस्त तक कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि बच्चे अपने घर के बुजुर्गों और घरेलू सहायकों से संक्रमित हो सकते हैं। (भाषा)

Show comments

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

ITR Filing 2026 Deadline: 31 जुलाई से पहले ऐसे भरें आयकर रिटर्न, पेनल्टी से बचें

Weather Alert : देशभर में मानसून हुआ एक्टिव, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

सस्ते Electric Scooters की होने वाली है इंट्री, Ather से Honda तक मचेगी हलचल

किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले, खेती से घर चलने के साथ रोजगार भी मिलता है

दतिया विधानसभा सीट पर क्या टूटेगा 2023 की वोटिंग का रिकार्ड, बंपर वोटिंग में कौन मारेगा बाजी?

अगला लेख