ramcharitmanas
✕

कोरोना वायरस : विदर्भ में 5 लोग संक्रमित पाए गए, पिंपरी-चिंचवड़ में 3 मरीज हुए स्वस्थ

Updated: शुक्रवार, 27 मार्च 2020 (17:23 IST)
नागपुर। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में पांच लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। चार लोग नागपुर शहर में और एक अन्य गोंदिया जिले में संक्रमित पाया गया है।  अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इसके साथ ही नागपुर शहर में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।
ALSO READ: Corona Virus: एक्शन में RBI, बड़ी कटौती का ऐलान, 3 माह तक टल सकती है EMI
दिल्ली की यात्रा करने वाला 43 वर्षीय शख्स गुरुवार को नागपुर में संक्रमित पाया गया था। उसे इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब उसके चार रिश्तेदार भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
 
उन्होंने बताया कि नागपुर में कोविड-19 के कुल नौ मरीजों में से सबसे पहले संक्रमित पाए गए व्यक्ति को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह पूरी तरह स्वस्थ हो गया। अधिकारी ने कहा कि अब पांच मरीजों का आईजीजीएमसीएच में इलाज चल रहा है और तीन का सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि गोंदिया जिले में भी एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।

 इस बीच, पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में कोविड-19 के तीन मरीजों को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। गुरुवार को उनके नमूनों की दोबारा हुई जांच में वे संक्रमित नहीं पाए गए।
 
 पिंपरी चिंचवाड़ महानगरपालिका (पीसीएमसी) के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 14 दिन अलग रहने के बाद दो बार जांच में संक्रमित नहीं पाए गए तीन मरीजों को आज अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पिंपरी चिंचवाड़ में अभी तक कोरोना वायरस के 12 मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले सात दिनों में कोई नया मामला सामने नहीं आया।
 
वहीं, मुंबई के पश्चिमी उपनगर दहिसर में खुद को पुलिसकर्मी दिखाकर और एक घर में जबरन घुसने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गणेश नगर निवासी आकाश मिस्त्री (22) और जय मिस्त्री (23) ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और इलाके में एक व्यक्ति के घर में जबरन घुसे।
 
उन्होंने बताया कि जब आरोपी पहचान संबंधी आवश्यक प्रमाण नहीं दिखा सके और घटनास्थल से भागने की कोशिश की तब इलाके के निवासियों ने उन्हें दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।  दहिसर पुलिस इंस्पेक्टर संजय मराठे ने बताया कि दोनों को भारतीय दंड संहिता की धारा 452 और 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत :  राजस्थान के भीलवाड़ा में कोरोना वायरस के संक्रमण और अन्य बीमारियों से पीड़ित 60 वर्षीय एक व्यक्ति की गुरुवार रात को मौत हो गई, वहीं संक्रमण के दो नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 45 पहुंच गई है।
 
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मरीज दिल और किडनी संबंधी बीमारियों से पीड़ित था और उसे भीलवाड़ा के उसी निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां के एक चिकित्सक और नर्सिंग कर्मी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे।
 
 अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मरीज की मौत गुरुवार रात को हुई थी। चिकित्सकों का मानना है कि मरीज की मौत अन्य बीमारियों के कारण हुई है। इस 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत के साथ राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव और अन्य बीमारियों से पीड़ित दो लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 45 पहुंच गई है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन चल रहा है।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

सुप्रीम कोर्ट से CJP को बड़ी राहत, कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

दिव्यांग युवाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, अब घर बैठे कर सकेंगे सिविल सेवा की फ्री तैयारी

नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले की हत्या पर भड़के अमित शाह, बोले- गृह मंत्रालय मांगेगा पंजाब सरकार से जवाब

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

अगला लेख