Hanuman Chalisa
✕

ओडिशा में Covid-19 के 5 नए मामले आए सामने आए, कुल संक्रमित 154

Updated: शनिवार, 2 मई 2020 (12:29 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा के जाजपुर जिले में 2 महिलाओं समेत 5 लोग कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले 154 हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि नए मरीज हाल में पश्चिम बंगाल के कोलकाता से लौटे थे। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ये सभी पृथक केंद्र में थे और उनमें लक्षण नहीं थे।
ALSO READ: लॉकडाउन की वजह से चेन्नई में फंसे थे ओडिशा के 25 मछुआरे, इस तरह पहुंचे घर
उन्होंने कहा कि इन नए मरीजों के साथ जाजपुर जिले में कोविड-19 मामलों की संख्या 45 हो गई है, जो एक 'नए हॉटस्पॉट' के तौर पर उभरा है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाने और आगे की कार्रवाई की जा रही है। राज्य में 55 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं और संक्रमित लोगों की कुल संख्या फिलहाल 98 है।
 
ओडिशा में इस बीमारी से 1 व्यक्ति की मौत भी हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में शुक्रवार तक कुल 36,593 नमूनों की जांच की गई है।

इन कुल मामलों में से सबसे ज्यादा 47 मामले खुर्दा जिले के भुवनेश्वर से हैं। इसके बाद जाजपुर से 45, बालासोर से 20, भद्रक से 19, सुंदरगढ़ से 10, केंद्रपाड़ा, बोलंगीर और कालाहांडी जिले से 2-2 जबकि कोरापुट, झारसुगुड़ा, देवगढ़, कियोंझर, कटक, ढेंकनाल और पुरी से 1-1 मामला सामने आया है। (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख