Daily Horoscope
✕

अमेरिका में Corona का विकराल रूप, 5.52 लाख की मौत, 3 लाख से अधिक संक्रमित

Updated: गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (09:07 IST)
वॉशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से अब तक 5.52 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

ALSO READ: अमेरिका समेत 3 देशों में हुए अध्ययन में AstraZeneca Vaccine के प्रभावी होने का मिला प्रमाण
अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 3.04 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,52,019 पहुंच गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 3,04,58,572 हो गई है।

ALSO READ: अमेरिका में थम नहीं रहा कोरोना का कहर, न्यूयॉर्क में हर हफ्ते सामने आ रहे हैं 50,000 नए मामले
 
न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलीफोर्निया सर्वाधिक प्रभावित : अमेरिका के न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलीफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह से प्रभावित हैं। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 50,299 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 24,561 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलीफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 59,226 लोगों की मौत हो चुकी है।

 
टेक्सास में इसके कारण 48,252 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 33,425 लोगों की जान गई है। इसके अलावा इलिनॉयस में 23,579, मिशीगन में 17,119, मैसाचुसेट्स में 17,185 जबकि पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 25,074 लोगों की मौत हुई है। गौरतलब है कि देश में कोरोना टीकाकरण का अभियान भी बड़े पैमाने पर चल रहा है। (वार्ता)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख