sundarkand
✕

मराठवाड़ा में 24 घंटों में 4,597 कोरोना संक्रमित, 57 लोगों की मौत

Updated: शनिवार, 27 मार्च 2021 (14:00 IST)
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में कोरोनावायरस (CoronaVirus) महामारी के तेजी से बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 4,597 नये मामले सामने आए और 57 मरीजों की मौत हो गई।

ALSO READ: CoronaVirus India Update: 24 घंटे में 62,000 से ज्यादा मामले, 291 की मौत
स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। सभी जिला मुख्यालयों से एकत्र की गई जानकारी के अनुसार क्षेत्र के आठ जिलों में से औरंगाबाद महामारी से सबसे अधिक प्रभावित रहा, यहां संक्रमण के 1787 नए मामले सामने आए और 26 लोगों की मौत हुई है।
 
इसके बाद नांदेड़ में 970 नए मामले सामने आए और 14 लोगों की मौत हो गई। परभणी में 263 नए मामले सामने आए और 6 लोगों की मौत हो गई। जालना में 415 नए मामले सामने आए और 5 लोगों की मौत हो गई। बीड में 283 नये मामले सामने आये और दो लोगों की मौत हुई है। 
 
उस्मानाबाद में 255 नए मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हो गई। लातूर में 526 नए मामले आए और एक व्यक्ति की मौत हो गई और हिंगोली में भी 186 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की इस वायरस संक्रमण से मौत होने की रिपोर्ट मिली है। (वार्ता)
 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख