biodatamaker
✕

इंदौर में Covid 19 के संक्रमितों की संख्या 4,575 पर पहुंची, अब तक 218 मरीजों की मौत

Updated: शनिवार, 27 जून 2020 (12:33 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 32 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल तादाद बढ़कर 4,575 हो गई है।
ALSO READ: तोड़ा सोशल डिस्टेंसिंग का नियम तो बज उठेगा अलार्म, इंदौर एयरपोर्ट पर लगी मशीन
जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने शनिवार को बताया कि हमें पिछले 24 घंटे के दौरान 1,248 नमूनों की जांच में कोविड-19 के 32 नए मरीज मिले हैं। सीएमएचओ ने यह भी बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित कुल 218 मरीजों की अलग-अलग अस्पतालों में मौत हो चुकी है, जबकि 3,397 लोग इलाज के बाद इस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।
 
सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जिले में मरीजों के उपचार के बाद उनके इस महामारी से उबरने की दर (रिकवरी रेट) शनिवार सुबह तक 74.25 प्रतिशत थी जबकि उनकी मृत्यु दर 4.76 फीसद दर्ज की गई। जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर लंबे समय से राष्ट्रीय औसत के मुकाबले ज्यादा बनी हुई है। जिले में इस प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च से हुई, जब पहले 4 मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी। (भाषा)

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख