Hanuman Chalisa

इंदौर में Corona संक्रमितों का आंकड़ा 3800 के पार, 45 नए मरीज मिले, मृतक संख्या 159 पर पहुंची

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 9 जून 2020 (00:47 IST)
इंदौर। कोरोना महामारी में देश के प्रमुख हॉट स्पॉट में शुमार इंदौर में सोमवार को 45 नए मरीज मिलने के बाद कुल कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों का आंकड़ा 3800 के पार पहुंच गया है। शहर में 4 नई मौतों के बाद कोरोनावायरस (Coronavirus) से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 159 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी फाइनल मेडिकल बुलेटिन में दी गई। 
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एमपी शर्मा ने कहा कि आज टेस्ट किए गए कुल सैंपलों की संख्या 2107 रही, जिसमें से 45 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 2046 मरीजों में कोरोना के संक्रमण दिखाई नहीं दिए। इस तरह शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 3 हजार 830 पर पहुंच गया है।
 
डॉ. शर्मा ने बताया कि सोमवार को हमें कुल 1058 सैंपल प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक हमें कुल 48 हजार 329 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। सोमवार को विभिन्न अस्पतालों से 112 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना से स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की कुल संख्या 2566 हो चुकी है।
 
डॉ. शर्मा के अनुसार विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 1105 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचाररत हैं। संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन और हॉस्टल) से सोमवार एक भी व्यक्ति को डिस्चार्ज नहीं किया गया। इन स्थानों से अब तक 3995 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

उत्तर प्रदेश बनेगा गो आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र, हर जिले में लगेंगे 1000 से अधिक बायोगैस प्लांट

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

अगला लेख