dharma sangrah
✕

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 45 नए मामले, कुल संख्या बढ़कर 617 हुई

Updated: मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 (14:27 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 45 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 617 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया कि नए मामलों में से अहमदाबाद में 31, सूरत में 9, मेहसाणा में 2 और भावनगर, दाहोद एवं गांधीनगर में 1-1 मामला सामने आया है।
ALSO READ: गुजरात में लोगों ने Hydroxychloroquine दवा जमा करनी शुरू की, सरकार को करना पड़ा हस्तक्षेप
अहमदाबाद के एक अस्पताल से 20 वर्षीय मरीज को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसी के साथ राज्य में संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। राज्य में इस संक्रमण से अब तक 26 लोगों की मौत हो गई है।
 
अहमदाबाद में कोविड-19 संक्रमण के 19 मामले सामने आए हैं और 13 लोगों की मौत हुई है जबकि वडोदरा में 107 मामले सामने आए हैं। प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि अहमदाबाद और सूरत में मिले सभी मरीज संक्रमण से प्रभावित क्षेत्रों (हॉटस्पॉट) में रहते हैं।
 
उन्होंने कहा कि भावनगर से मिला मरीज पृथकवास में रह रहा था। मेहसाणा में मिले 2 नए मरीज अपने संबंधी की मौत के बाद मुंबई गए थे जबकि दाहोद से मिला मरीज स्वास्थ्यकर्मी है जिसने कोविड-19 से संक्रमित एक बच्चे का उपचार किया था।
 
राज्य में अभी तक 14,980 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 617 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और 14,363 लोग संक्रमित नहीं पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में 536 मरीजों का उपचार चल रहा है जिनमें से 9 लोग वेंटिलेटर पर हैं।
 
जिलावार अहमदाबाद में सर्वाधिक 351 मामले, इसके बाद वड़ोदरा में 107, सूरत में 42, भावनगर में 24, राजकोट में 18, गांधीनगर में 16, पाटन में 14, भरुच में 11, आणंद में 9, कच्छ एवं मेहसाणा में 4-4, पोरबंदर एवं छोटा उदयपुर में 3-3, गीर सोमनाथ, पंचमहाल, दाहोद एवं बनासकांठा में 2-2 और जामनगर, मोरबी एवं साबरकांठा में 1-1 मामला सामने आया है। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख