dharma sangrah
✕

Covid-19 : इंदौर में 40 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4615, 1 जुलाई से चलेगा 'किल कोरोना अभियान'

Updated: रविवार, 28 जून 2020 (00:26 IST)
इंदौर। देश में कोविड-19 (Covid-19) से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में शनिवार को 40 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 4615 हो गई है। शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) से 4 लोगों की मृत्यु हो गई। अब तक 222 लोगों की मौत इस वायरस से हो चुकी है। इस बीच 1 जुलाई से 'किल कोरोना अभियान' चलाया जाएगा।

इसके अंतर्गत शहर में स्पेशल स्क्रीनिंग कैंपेन चलाया जाएगा। इसके लिए 500 टीमों को ट्रेनिंग दी गई है। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि 18 लोगों को कोरोनावायरस से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे गई। अब तक कुल 3415 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर घर लौट चुके हैं। जिले में 978 कोरोनावायरस मरीजों का इलाज अभी चल रहा है।

100 प्रतिशत कर्मचारियों की अनुमति : शहर के शासकीय, अर्द्धशासकीय और निगम विभागों को 100 प्रतिशत कर्मचारियों की अनुमति दे दी गई है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए पहले 50 कर्मचारियों की अनुमति थी। कलेक्टर मनीष सिंह ने आदेश में कहा कि सभी कार्यालयों में आवश्यक चिकित्सकीय मापदंडों का पालन करना अनिवार्य होगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मास्क और सैनेटाइजर के प्रयोग के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आवश्यक होगा।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

अगला लेख