kundali milan
✕

शादी समारोह से फैला Coronavirus, प्रशासन ने लगाया 6 लाख रुपए का जुर्माना

Updated: शनिवार, 27 जून 2020 (23:59 IST)
जयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा में कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के दौरान एक शादी में शामिल हुए कई लोगों की जान पर बन आई है। इस शादी में शामिल हुए 16 लोगों के अब तक संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से एक की मौत हो गई है जबकि 58 लोग पृथकवास में हैं। जिला प्रशासन ने न केवल परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है बल्कि 6 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना भी 3 दिन में भरने को कहा है।

दरअसल शहर के भदादा मोहल्ले में घीसूलाल राठी के बेटे रिजुल की शादी 13 जून को हुई थी। परिवार वालों ने प्रशासन से मंजूरी ली तो उन्हें अधिक से अधिक 50 लोगों को बुलाने की शर्त पर अनुमति दी गई, लेकिन शादी में निर्धारित संख्या से अधिक लोग शामिल हुए।

सबसे बड़ी दिक्कत तब शुरू हुई जब बाद में दूल्हे सहित 16 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए। इनमें से एक संक्रमित की मौत हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि कोरोनावायरस संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए 'भीलवाड़ा मॉडल' की चर्चा देशभर में हुई थी।

जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए परिवार के खिलाफ आपदा प्रबंधन कानून की धारा-51 व आम लोगों का जीवन खतरे में डालने के लिए भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है।

जिलाधिकारी राजेंद्र भट्ट द्वारा जारी आदेश के अनुसार शादी में 50 से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया और शादी कार्यक्रम के दौरान कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के नियमों (सामाजिक दूरी, मास्क पहनने) का भी पालन नहीं किया गया।

इस शादी में शामिल लोगों में संक्रमण का पहला मामला 19 जून को सामने आया जबकि अब तक कुल 16 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से एक की मौत भी हो चुकी है। इससे जुड़े और लोगों के संक्रमित होने की आशंका बनी हुई है। आदेश के अनुसार इस शादी में शामिल हुए 15 संक्रमित चिकित्सालय में भर्ती हैं तो 58 लोग अभी पृथकवास में हैं।
इस मामले में राज्य सरकार को पृथकवास वार्ड, पृथकवास केंद्र सुविधा, भोजन, जांच, परिवहन व एंबुलेंस आदि मद में लगभग 6,26,000 रुपए की राजस्व हानि हुई है। तहसीलदार से कहा गया है कि वह यह राशि तीन दिन में वसूल कर मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करवाएं।(भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख