dipawali
✕

खुशियों की दास्तां : इंदौर में Corona को हराकर 4 मरीज अपने घर रवाना हुए

Updated: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (19:53 IST)
इंदौर। इंदौर में लगातार कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच खुशखबरें भी आ रही हैं। शुक्रवार के दिन कोरोना को हराकर एमआरटीबी अस्पताल से 4 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों की ओर रवाना हुए।
 
एमआरटीबी अस्पताल में इन मरीजों को तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अपने घरों की ओर रवाना किया। स्वस्थ होकर अपने घर सकुशल लौट रहे मरीजों ने भी तालियां बजाकर शासन-प्रशासन, डॉक्टर, नर्स के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए खुशी का इजहार किया।
 
अपने घरों की ओर रवाना हुए मरीजों में इंदौर के कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित टाटपट्टी बाखल की 3 महिलाएं तथा खरगोन जिले का एक मरीज शामिल हैं। शुक्रवार को जो मरीज अपने घरों की ओर स्वस्थ होकर गए हैं उनमें टाटपट्टी बाखल की रहने वाली नगमा, उजमा परवीन, शमीन और खरगोन के मनोज कुशवाह शामिल हैं। 
 
उक्त सभी मरीजों ने अस्पताल से डिस्चार्ज होकर बाहर निकलते के साथ ही अपनी खुशियों का इजहार ताली बजाकर किया। इनकी सेवा में दिन-रात लगे स्टॉफ ने भी इनके स्वस्थ होने की खुशी पर तालियां बजायी। इन सभी का कहना था कि हमारी सेवा दिन-रात की गई। सेवा एवं इलाज में किसी भी तरह की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई। इन्होंने विशेषकर चाय आदि व्यवस्था करने वाले तथा सफाई करने वाले कर्मियों का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
 
रात 8 बजे 30 मरीज डिस्चार्ज होंगे : इससे पहले संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने बताया कि इंदौर में कोरोना मरीजों के उपचार की उम्दा व्यवस्थाओं के सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। आज अरविंदो हॉस्पिटल से एक साथ 30 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया जा रहा है। इन्हें आज रात्रि 8 बजे से अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख